
Changes From 1 January 2023: कुछ दिन बाद नया साल शुरू होने वाला है। नए साल का आगाज कई बदलावों के साथ होने रहा है। कुछ चीजों में राहत मिल सकती है तो कुछ चीजें और सेवाएं आपकी जेब पर भार डालेंगी।
बैंक लॉकर के नियमों से लेकर क्रेडिट कार्ड और मोबाइल से जुड़े कई नियमों में बदलाव होगा। इसके साथ ही गैस सिलेंडर की कीमतें और गाड़ियों की कीमतों में इजाफा हो सकता है। इन सभी बदलावों का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। आइए आपको बताते हैं कि 1 जनवरी 2023 से क्या कुछ बदलाव होने जा रहे हैं।
RBI की ओर से बैंक लॉकर से संबंधित नए निर्देश जारी किए हैं। ये नियम 1 जनवरी 2023 से लागू कर दिए जाएंगे। बैंक अब ग्राहकों के साथ मनमानी नहीं कर पाएंगे और नए नियमों के मुताबिक अगर बैंक लॉकर में रखे सामान को कोई नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए बैंक की जवाबदेही तय की जाएगी। इसके लिए बैंक और ग्राहकों के बीच एग्रीमेंट साइन होगा जो 31 दिसंबर तक के लिए वैध रहेगा।
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों के लिए भी 1 जनवरी 2023 से नए नियम लागू हो जाएंगे। क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करने पर मिलने वाले रिवार्ड पॉइंट से संबंधित है। नए साल में HDFC बैंक अपने क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट में बदलाव करने जा रहा है। क्रेडिट कार्ड में बचे सभी रिवॉर्ड पॉइंट का भुगतान 31 दिसंबर 2022 से पहले ही कर लें।
दिसंबर माह की आखिरी तारीफ को तेल कंपनियां पेट्रोल व डीजल की कीमतों का मूल्यांकन करेगी और 1 जनवरी 2023 से नई कीमतें लागू हो जाएगी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों के साथ-साथ LPG के घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में भी बदलाव किया जा सकता है।
पेट्रोल और डीजल की कीमत के अलावा CNG और घरों की रसोई में इस्तेमाल होने वाली PNG गैस के भाव में भी बदलाव हो सकता है। बीते कुछ समय में राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के इलाकों जैसे नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है।
नए साल में वाहनों का खरीदारी करने का प्लान कर रहे हैं तो आपको बता दें कि साल 2023 में गाड़ियों महंगी हो सकती है। एमजी मोटर, मारुति सुजुकी, ह्युंडई मोटर्स, होंडा, टाटा मोटर्स, रेनॉल्ट, ऑडी और मर्सिडीज-बेंच जैसी कई दिग्गज कंपनियों ने कीमत बढ़ाने की घोषणा की है। टाटा मोटर्स ने कहा है कि वह आगामी 2 जनवरी 2023 से अपने व्यावसायिक वाहनों की कीमत बढ़ाएगी। होंडा कंपनी ने भी कहा है कि वाहनों की कीमतों में 30 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
GST ई-इन्वॉयसिंग और इलेक्ट्रॉनिक बिल से जुड़े नियमों में भी आने वाले साल में बदलाव देखने को मिलेंगे। GST की ई-इन्वॉयसिंग के लिए जरूरी सीमा को 20 करोड़ रुपए से घटाकर 5 करोड़ रुपये कर दी है। नियमों में ये बदलाव 1 जनवरी 2023 से लागू होंगे।
देश के कई राज्यों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर, 2022 है। अगर आप इस तारीख से पहले अपने वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाते हैं, तो आपका चालान हो सकता है। हालांकि, इसकी तारीख को राज्य सरकारों की ओर से कई बार बढ़ाया जाता रहा है।
1 जनवरी 2023 से गूगल कार्ड नंबर और एक्सपायरी डेट जैसी डीटेल पहले से सेव नहीं रखेगा, अब आपको मैन्युअली ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए कार्ड नंबर के साथ एक्सपायरी डेट भी याद रखनी होगी। आरबीआई की गाइडलाइंस के तहत ऐसा फैसला लिया गया है, ये लोगों की ऑनलाइन पेमेंट को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए किया गया है।
नए साल 2023 से रेलवे ने रेल यात्रा के दौरान नियमों में बदलाव किया है। रेलवे के ये नियम रेल यात्रियों पर 1 जनवरी 2023 से लागू होंगे। रेल यात्रियों को 1 जनवरी 2023 से इन नियमों का पालन रेल यात्रा के दौरान करना होगा।
साल में बदले नियमों के मुताबिक अब यात्रा के दौरान सोने में कोई परेशानी नहीं होगी। रात 10 बजे के बाद टीटीई रेल यात्रियों को परेशान नहीं करेगा। नियम के अनुसार रात 10 बजे के बाद टीटीई टिकट चेक नहीं करेंगे। रात 10 बजे के बाद यात्रा करने के दौरान रेल यात्री सामूहिक तौर पर बातचीत नहीं कर सकेंगे। वहीं रात के समय नाइट लाइट को छोड़कर सभी लाइटें भी बंद करनी होंगी।
रेल यात्रा के दौरान रात 10 बजे के बाद किसी रेल यात्री को भोजन नहीं परोसा जाएगा। हालांकि कैटरिंग सेवाएं जारी रहेंगी। बदले नियम के अनुसार रात 10 बजे के बाद बीच वाली सीट यानी मीडिल बर्थ रेल यात्री खोल सकते हैं। मीडिल बर्थ खोलने पर कोई आपत्ति नहीं उठाएगा। इसी के साथ रात के समय तेज आवाज में रेल यात्री गाना नहीं सुन सकते हैं। रेल यात्रा करने के दौरान फोन पर तेज आवाज में बात नहीं कर सकेंगे।
त्रिपुरा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को नए साल से पहले बड़ी खुशखबरी दी है। इसके तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में जबरदस्त इजाफा किया गया है। त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा (Manik Saha) ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 12 प्रतिशत इजाफे की घोषणा की है। सरकार की तरफ से की गई यह बढ़ोतरी 1 दिसंबर से लागू होगी। यानी 31 दिसंबर को मिलने वाली कर्मचारियों की सैलरी 20 फीसदी डीए के साथ आएगी। इस बढ़ोतरी के साथ राज्य सरकार के कर्मचारियों का डीए (DA) 8 प्रतिशत से बढ़कर 20 प्रतिशत हो गया है।