डेस्क न्यूज – नेपाल ने भारत से सभी प्रकार के पोल्ट्री वस्तुओं के आयत को बंद करने का फैसला किया है।
भारत के कई राज्यों में बर्ड फ्लू के प्रकोप की सूचना के बाद नेपाल ने यह कदम उठाया है।
अधिकारियों ने कहा कि यह प्रतिबंध गुरुवार से लागू हुआ है।
नेपाल के कृषि और पशुधन विकास मंत्रालय ने अपने सभी कार्यालयों को भारत से पोल्ट्री वस्तुओं के आयात को रोक लगाने का निर्देश दिया है, जो हिमालयी देश के कई अरब रुपये का पोल्ट्री उद्योग का प्राथमिक बाजार है।
मंत्रालय ने सभी स्थानीय कार्यालयों और क्वारंटीन चेकपोस्टों को सतर्क रहने और पोल्ट्री वस्तुओं के आयात को रोकने के निर्देश दिए हैं।
नेपाल-भारत सीमा के करीब पोल्ट्री वस्तुओं के खुले व्यापार को रोकने का भी आग्रह किया
इसने स्थानीय अधिकारियों से नेपाल-भारत सीमा के करीब पोल्ट्री वस्तुओं के खुले व्यापार को रोकने का भी आग्रह किया।
नेपाल सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया,
नेपाल और भारत के बीच इस आपातकालीन समय में सभी व्यापारिक वस्तुओं के आयात और निर्यात की जांच करना बहुत मुश्किल है,
क्योंकि देश एक लंबी खुली सीमा साझा करते हैं और सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच के लिए अधिकारियों को तैनात करना संभव नहीं है
हरियाणा में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है
हरियाणा में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है,
जिसके बाद प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने प्रेस कांफ्रेस करके इस बारे में विस्तार से जानकारी दी है,हरियाणा में तीन मुर्गी फार्मों के सैंपल लिए गए थे,
जिनमें से 2 रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।
सैंपल लेकर जालंधर और भोपाल भेजे गए थे।
अब दो पोल्ट्री फार्मों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इनके एक किलोमीटर के दायरे में केंद्र की गाइडलाइंस के मुताबिक सभी मुर्गियों को खत्म किया जाएगा।
जिसके चलते 1 लाख 66 हजार मुर्गियों को खत्म किया जाएगा।
66 हज़ार मुर्गियों को मारकर डिस्पोज किया जाएगा
बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद जेपी दलाल ने बताया है कि मुर्गियों को मारने के लिए अलग अलग अलग टीम बनाई गई हैं
जो पूरे सुरक्षा उपकरणों के साथ मुर्गियों को खत्म करेंगे।
वहीं, एक मुर्गी का 90 रुपये मुआवजा दिया जाएगा और करीब 1 लाख 66 हज़ार मुर्गियों को मारकर डिस्पोज किया जाएगा।