आंध्र में मिला नया स्ट्रेन 15 गुना ज्यादा संक्रामक,युवाओं पर कर रहा है अटैक

यह वायरस तेजी से युवा लोगों को टारगेट कर रहा है, ये उन्हें भी नहीं छोड़ रहा है, जो फिटनेस का ख्याल रखते हैं या मजबूत इम्यूनिटी वाले हैं।
आंध्र में मिला नया स्ट्रेन 15 गुना ज्यादा संक्रामक,युवाओं पर कर रहा है अटैक

भारत में कोरोना वायरस का एक नया वैरिएंट सामने आया है,

जिसका नाम है एपी स्ट्रेन, यानी यह वेरिएंट आंध्र प्रदेश में खोजा गया है।

वैज्ञानिक भाषा में इसे एन440के वेरिएंट बुलाया जा रहा है।

इसकी खोज की है सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) के वैज्ञानिकों ने।

बताया जा रहा है कि यह वेरिएंट 15 गुना ज्यादा संक्रामक है।

इसकी वजह से तीन से चार दिन में ही लोग बीमार हो जा रहे है।

एपी स्ट्रेन यानी एन440के वेरिएंट को सबसे पहले आंध्र प्रदेश के कुरनूल में खोजा गया था।

विशाखापट्नम के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर वी विनय चंद ने बताया कि यह काफी तेजी से फैल रहा है, साथ ही ज्यादा लोगों को संक्रमित कर रहा है। इस स्ट्रेन से संक्रमित लोग तीन से चार दिन में ही गंभीर हालत में पहुंच जा रहे हैं।

इस वेरिएंट को लेकर अभी वैज्ञानिक भी परेशान हैं। यह वायरस तेजी से युवा लोगों को टारगेट कर रहा है।

ये उन्हें भी नहीं छोड़ रहा है, जो फिटनेस का ख्याल रखते हैं या मजबूत इम्यूनिटी वाले हैं।

पिछले आठ दिनों में 3,000 से अधिक लोग हताहत हुए हैं।

गौरतलब है की भारत में बुधवार को एक दिन में कोरोना से 3,780 मौतें हुए हैं और बीते 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमणों के 3,82,315 ताजा मामले दर्ज किए गए हैं, इसी के साथ देश में कोरोना के कुल 2,06,65,148 मामले हो गए हैं। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी है। ये 14वां दिन है जब भारत में तीन लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए, जबकि पिछले आठ दिनों में 3,000 से अधिक लोग हताहत हुए हैं।

कुल 16,04,94,188 लोगों का टीकाकरण किया गया है,

भारत में कोविड-19 के 34,87,229 सक्रिय मामलों के साथ अब कोरोना संक्रमितों के 2,06,65,148 मामले हो गए हैं और अब तक कुल 2,26,188 मौतें हुई हैं।

एमओएचएफडब्ल्यू के अनुसार, बीते 24 घंटों में कुल 3,38,439 लोग कोरोनावायरस से ठीक हुए हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 16,04,94,188 लोगों का टीकाकरण किया गया है, जिनमें 14,84,989 लोग शामिल हैं, जिन्हें पिछले 24 घंटों में टीके लगाए गए थे।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com