राजस्थान के 60 लाख किसान राहुल गांधी की 10 तक की गिनती से कर्ज माफ होने का इंतजार कर रहे – डॉ. सतीश पूनिया

पहले भी निकाय और पंचायत चुनावों में जनता ने कांग्रेस को करारी शिकस्त दी थी।
राजस्थान के 60 लाख किसान राहुल गांधी की 10 तक की गिनती से कर्ज माफ होने का इंतजार कर रहे – डॉ. सतीश पूनिया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने तीसरे चरण के जिला परिषद व पंचायत समिति चुनावों को लेकर चाकसू विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क व जनसभाओं को संबोधित कर रोड किया।

संबोधन में डॉ. पूनिया ने कहा कि, 6 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने जा रहा है, पहले भी निकाय और पंचायत चुनावों में जनता ने कांग्रेस को करारी शिकस्त दी थी।

राजस्थान के 60 लाख किसान आज भी कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की 10 तक की गिनती से कर्ज माफ होने का इंतजार कर रहे हैं।

डॉ. पूनिया ने कहा कि, प्रदेश में कांग्रेस के कुप्रबंधन और कुशासन से जनता त्रस्त हो गई है। राज्य के युवा भर्तियां पूरी नहीं होने से आक्रोशित व निराश हैं, किसान कर्जमाफी का इंतजार कर रहे हैं, अपराध बेलगाम हो रहे हैं, प्रदेश अपराधों की राजधानी बन गया है, कहीं भी बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

मोदी ने भगवान श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर व अनुच्छेद 370 को निस्तारित कर देश की जनता के सपनों को पूरा किया है

कांग्रेस शासन में प्रदेश में लूट और झूठ का खेल चल रहा है, भ्रष्टाचार चरम पर है। किसान, बेरोजगार, व्यापारी, मजदूर, आमजन सभी सरकार के कुप्रबंधन से त्रस्त हैं। राजस्थान के 60 लाख किसान आज भी कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की 10 तक की गिनती से कर्ज माफ होने का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, देश में 50 साल से अधिक समय तक कांग्रेस ने राज किया, लेकिन देश में सुशासन और विकास के काम भाजपा की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के शासन में हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने वैचारिक व बुनियादी मुद्दों का समाधान कर भारत का विश्व में स्वाभिमान बढ़ाया है। मोदी ने भगवान श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर व अनुच्छेद 370 को निस्तारित कर देश की जनता के सपनों को पूरा किया है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com