CORONAVIRUS IN INDIA : बीते 24 घंटों में सामने आए 38 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 560 मौतें

भारत में कोविड के खिलाफ लड़ाई के लिए अगले 100 से 125 दिन महत्वपूर्ण हैं।
CORONAVIRUS IN INDIA : बीते 24 घंटों में सामने आए 38 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 560 मौतें

भारत में कोरोना वायरस के 38,079 नए मामले सामने आए हैं, जो शुक्रवार की तुलना में कम है और पिछले 24 घंटों में 560 मौतें हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामले अब 4,24,025 हो गए हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 97.31 फीसदी हो गई है। 16 जुलाई तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 44,20,21,954 है, जिसमें शुक्रवार को जांचे गए 19,98,715 नमूने शामिल हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अगले 100-125 दिन महत्वपूर्ण होंगे।

स्वास्थ्य पर नीति आयोग के सदस्य डॉ वी.के. पॉल जो कोविड से लड़ने पर केंद्र के टास्क फोर्स के सदस्य भी हैं, ने शुक्रवार को कहा "मामलों में गिरावट धीमी हो गई है। यह एक चेतावनी संकेत है। भारत में कोविड के खिलाफ लड़ाई के लिए अगले 100 से 125 दिन महत्वपूर्ण हैं।"

देश तीसरी लहर की संभावना की तैयारी कर रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को एक कोविड ब्रीफिंग के दौरान कहा कि दूसरी लहर कम होने के बाद कई राज्यों ने सावधानी से प्रतिबंधों में ढील दी है। हालांकि, देश तीसरी लहर की संभावना की तैयारी कर रहा है।

अपडेट्स…

केरल का सबरीमाला मंदिर आज (17 जुलाई) से भक्तों के लिए खोला जा रहा है। त्रावणकोर देवस्थानम बोर्ड ने बताया कि मंदिर के पट 5 दिन खुले रहेंगे। नियमों के मुताबिक दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को 48 घंटे पहले जारी की गई RT-PCR रिपोर्ट दिखानी होगी।
कोरोना महामारी के चलते UP के मथुरा में इस साल मुड़िया मेला नहीं लगेगा। मथुरा के SSP गौरव ग्रोवर ने बताया कि राज्य की सीमा सील कर दी गई है। दुनिया भर से श्रद्दालु यहां पर गिरिराज परिक्रमा के लिए आते हैं।
कोरोना की रोकथाम के लिए पुणे की सात तालुका के पर्यटन स्थलों पर IPC की धारा 144 लागू करने का आदेश जारी किया। यह आदेश कलेक्टर राजेश देशमुख ने शुक्रवार को जारी किया।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com