भारत को श्मशान में तब्दील किए जाने पर PM को पत्र लिखें फडणवीस : महाराष्ट्र कांग्रेस

शायद कुछ मुद्दे आपके ध्यान में नहीं लाए गए, ऐसा मुझे प्रतीत हुआ है। बस केवल उन्हीं बातों को आपके सम्मुख रखना इस पत्राचार का औचित्य है।
भारत को श्मशान में तब्दील किए जाने पर PM को पत्र लिखें फडणवीस : महाराष्ट्र कांग्रेस

महाराष्ट्र कांग्रेस ने  भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र पर पलटवार करते हुए उन्हें साहस दिखाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश को श्मशान में तब्दील करने को लेकर सवाल उठाने को कहा। तीखी प्रतिक्रियाओं में, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और प्रवक्ता सचिन सावंत ने कोविड -19 राहत आपूर्ति पर भ्रामक आंकड़े देने के लिए फडणवीस को झूठा करार दिया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कोविड संकट से निपटने में बुरी तरह विफल रही है। राहुल गांधी ने पिछले साल फरवरी में कोरोना सुनामी की चेतावनी दी थी, लेकिन पीएम और फडणवीस जैसे भाजपा नेताओं ने उनकी उपेक्षा करते हुए कहा कि वे उन्हें गंभीरता से नहीं लेते हैं। पटोले ने कहा, अब रोजाना 4,000 से ज्यादा मौतें हो रही हैं। सोनिया गांधी को पत्र लिखकर फडणवीस मोदी के पापों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्होंने देश को श्मशान बना दिया है।

वही फडणवीस की सोनिया को चिट्ठी

'आदरणीय, श्रीमती सोनिया गांधी जी… आशा करते हैं कि आप स्वस्थ एवं कुशल होंगी। आप से पत्राचार का कुछ विशेष कारण है। हाल ही में मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को भेजे आपके कुछ पत्र एवं कांग्रेस नेताओं के बयान पढ़ने में आए। शायद कुछ मुद्दे आपके ध्यान में नहीं लाए गए, ऐसा मुझे प्रतीत हुआ है। बस केवल उन्हीं बातों को आपके सम्मुख रखना इस पत्राचार का औचित्य है।

महाराष्ट्र की स्थिति को कतई नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

कई महीनों से हम सब कोरोना की महामारी का सामना कर रहे हैं। ऐसे में कई सवाल देश की स्थिति पर उठाए गए। यह तो आपके संज्ञान में होगा ही कि पूरे देश की स्थिति का विचार हम इस महामारी के परिपेक्ष्य में करते हैं। तब महाराष्ट्र की स्थिति को कतई नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

  • अगर हम 13 मई 2021 की बात करें तो देश के कुल कोरोना संक्रमण में 22 प्रतिशत संक्रमण का प्रमाण महाराष्ट्र का ही है (जो कई महीनों तक 30 प्रतिशत से भी अधिक रहा) देश की कुल मौतों में महाराष्ट्र का प्रतिशत आज भी 31 फीसदी के करीब है। अगर सक्रिय रोगी की बात करें तो 14 प्रतिशत अकेले महाराष्ट्र में है।
  • तो यह बात साफ है और हम आशा करते हैं कि, आप भी इस बात से सहमत होंगी कि, यदि महाराष्ट्र के हालात में जल्द सुधार होता है तो देश के उपलब्ध संसाधनों पर दबाव कम होगा और इस संकट का हम पूरी ताकत के साथ मुकाबला कर सकेंगे।
  • जैसा कि आप जानती हैं कि महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं है, फिर भी केंद्र की मोदी सरकार पूरी ताकत के साथ महाराष्ट्र की जनता के साथ खड़ी है। देशभर में जो भी राहत और सहायता उपलब्ध कराई गई, उसमें महाराष्ट्र को सबसे ज्यादा मदद मिली है। महाराष्ट्र को 1.80 करोड़ वैक्सीन दी गई, 8 लाख से अधिक रेमडेसिविर महाराष्ट्र को प्राप्त हुई।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com