PM Modi: नागरिकों ने जो दर्द सहा है,कई लोगों ने अनुभव किया है

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के हालिया आंकड़ों में कहा गया है कि भारत ने शनिवार को 3,26,098 नए कोविड मामले और 3,890 लोगों की मौत दर्ज की गई
PM Modi: नागरिकों ने जो दर्द सहा है,कई लोगों ने अनुभव किया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश भर में कोविड-19 की स्थिति और टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई।

देश में कोविड -19 स्थिति पर बोलते हुए प्रधान मंत्री ने शुक्रवार को कहा, "महामारी, 100 वर्षों में सबसे खराब है, हर कदम पर दुनिया का टेस्ट कर रही है। हमारे सामने एक अ²श्य दुश्मन है।"

मोदी ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "नागरिकों ने जो दर्द सहा है, जो कई लोगों ने अनुभव किया है, मैं वैसे ही महसूस कर रहा हूं।"

बैठक ऐसे समय में आयोजित की गई है जब भारत तीन सप्ताह से अधिक समय से हर दिन 3 लाख से अधिक कोविड मामले दर्ज कर रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के हालिया आंकड़ों में कहा गया है कि भारत ने शनिवार को 3,26,098 नए कोविड मामले और 3,890 लोगों की मौत दर्ज की गई।

रोजाना केस के साथ पॉजिटिविटी रेट में भी कमी देखी जा रही है।

पिछले 23 दिनों से भारत के रोजाना कोविड के आंकड़े 3 लाख के पार और 17 दिनों से 3,000 से अधिक मरने वालों की संख्या दर्ज की गई है। भारत में अब तक 36,73,802 सक्रिय मामलों और 2,66,207 मौतों के साथ कोविड -19 मामलों की कुल संख्या 2,43,72,907 है।

यह आंकड़ा 14 मई को 40 हजार घटकर 3.26 लाख पर आ गया।

वही देश में कोरोना के मामले घटने लगे हैं। रोजाना केस के साथ पॉजिटिविटी रेट में भी कमी देखी जा रही है। पिछले 6 दिनों में पॉजिटिविटी रेट में 5.6% की गिरावट दर्ज की गई। 9 मई को पॉजिटिविटी रेट 24.9% थी। यानी हर 100 टेस्ट में करीब 25 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो रही थी। यह आंकड़ा 14 मई को घटकर 19.3% रह गया। यानी अब हर 100 टेस्ट में 19 या 20 संक्रमित ही मिल रहे हैं। वहीं, रोजाना केसों में भी 10% तक की कमी देखी गई। 9 मई को देश में 3.66 लाख संक्रमित मिले थे, यह आंकड़ा 14 मई को 40 हजार घटकर 3.26 लाख पर आ गया।

बीते दिन 3,876 मौतें; 3.52 लाख लोग ठीक हुए

पिछले 24 घंटे में 3 लाख 26 हजार 14 मामले सामने आए और 3,876 लोगों की मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि इस दौरान 3 लाख 52 हजार 850 लोगों ने कोरोना को मात दी। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 30,754 की गिरावट दर्ज कह गई

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com