डेस्क न्यूज – कोरोना वायरस से जारी जंग के बीच देश के लिए राहत की खबर है।
देश के 15 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से एक भी मौत दर्ज नहीं हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेस भूषण ने मंगलवार को बताया कि इसमें 7 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं,
जहां पिछले तीन हफ्ते में एक भी मौत दर्ज नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि 33 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 5000 से कम ऐक्टिव केस हैं।
भारत में फिलहाल कोरोना के कुल केस के 3.12 फीसदी ही ऐक्टिव मामले हैं।
प्रति 10 लाख की आबादी पर 112 की मौतें हुई हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 5 हफ्तों में औसत रोजाना कोरोना मौतों में 55 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
वहीं, राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई है।
देश में फिलहाल कोविड-19 के कुल उपचाराधीन मरीजों में से 71 प्रतिशत केरल (45.72 प्रतिशत) और महाराष्ट्र (25.06 प्रतिशत) से हैं।
मंत्रालय ने बताया कि बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश,
राजस्थान और केरल सहित 12 राज्यों और
केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने 65 प्रतिशत से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया है।
दिल्ली, पुड्डुचेरी, तमिलनाडु और पंजाब सहित 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने 40 प्रतिशत से भी कम स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में अभी तक दक्षिण अफ्रीका में मिले कोविड-19 के नए स्वरूप का कोई मामला नहीं आया है,
लेकिन हम इसपर नजर रख रहे हैं।
देश में फिलहाल कोविड-19 के कुल उपचाराधीन मरीजों में से 71 प्रतिशत केरल (45.72 प्रतिशत) और महाराष्ट्र (25.06 प्रतिशत) से हैं।
इसी दौरान 14,016 मरीज स्वस्थ हुए
इस बीच देश में अब तक 62 लाख 59 हजार आठ लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया जा चुका है।
उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 9,110 मामले सामने आए।
इसी दौरान 14,016 मरीज स्वस्थ हुए।
वहीं सक्रिय मामले 4,984 कम हुए।
इस अवधि में 78 मरीजों की मौत हो गई।
देश में रिकवरी दर अभी 97.25 फीसदी और मृत्युदर 1.43 फीसदी है।