मुंबई में नहीं आया टिड्डी दल,BMC अधिकारी ने कहा फेक है न्यूज़

सोशल मीडिया पर हाल ही में कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें ये कहा गया कि टिड्डी दल ने मुंबई पर भी धावा बोल दिया है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है।
मुंबई में नहीं आया टिड्डी दल,BMC अधिकारी ने कहा फेक है न्यूज़

न्यूज़- सोशल मीडिया पर हाल ही में कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें ये कहा गया कि टिड्डी दल ने मुंबई पर भी धावा बोल दिया है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। मिरर ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, बीएमसी (बृहन्मुंबई नगरपालिका) के अधिकारी राजन नरिंग्रेकर ने बताया है कि मुंबई में अभी तक टिड्डी दल नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा, 'ये सब अफवाह है। मुंबई में कहीं भी टिड्डी दल नहीं आया है। यहां तक कि मैं कहता हूं कि पुलिस को फर्जी खबर फैलाने और शहर में चिंता उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।'

उन्होंने कहा, 'टिड्डियों का खाना क्लोरोफिल युक्त सब्जियां और फसल होती हैं। मुंबई में ये कहां हैं? वो मुंबई आएंगे और उन स्थानों पर जाएंगे जहां उन्हें खाना मिलेगा। दूसरी सबसे जरूरी बात है हवा का वेग, जो टिड्डियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए जरूरी होता है। अभी हवा का वेग दक्षिण-पश्चिम में है, जो मानसून मुक्त रूप से है, और हम मानसून की पूर्व स्थिति के लिए तैयारी कर रहे हैं। तो वो महाराष्ट्र के अंदरूनी हिस्सों से समुद्र तट पर आएंगे या समुद्र तट से आंतरिक इलाकों की ओर जाएंगे। ये सभी वीडियो फेक हैं, मुझे नहीं पता ये ऐसे वीडियो कहां से लाते हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'टिड्डी दल मुंबई में नहीं आने वाला है। अगर वो आएगा भी तो खाना नहीं मिलने के कारण चला जाएगा।' इससे पहले 24 मई को टिड्डी दल अमरावती जिले में आ गया था। इस मामले में राज्य के कृषि मंत्री दादाजी भूसे ने कहा है, टिड्डी दल हवा के वेग के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाता है। दिन में इनकी आवाज आती है और ये दल पेड़ की नई पत्तियां खाता है। रात के वक्त कीटनाशक का छिड़काव किया गया, जिसके बाद 50 फीसदी टिड्डियां मर गईं। कृषि विभाग किसानों को भी मुफ्त में कीटनाशक दे रहा है, जहां भी टिड्डी पाई जाती हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com