डेस्क न्यूज – चीन में बोतलबंद पानी का व्यापार करने वाले एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं झोंग शानशान उनकी कुल संपत्ति में इस साल 70.9 बिलियन डॉलर का फायदा हुआ है।
तथा अब उनकी कुल कुल संपत्ति 77.8 बिलियन डॉलर हो गई है।
एशिया में सबसे अधिक संपत्ति के मामले में झोंग शानशान
ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी
को पिछे छोड़ दिया है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेडके शेयरों में लगातार गिरावट के कारण मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति अब 76.9 बिलियन डॉलर ही रह गई है।
इन कारणों से बढ़ी झोंग शानशान की संपत्ति
शानशान बोतलबंद पानी बनाने वाली कंपनी नोंगफू स्प्रिंग और कोरोना वैक्सीन में जुटी वेन्टाई बायोलॉजिकल एंटरप्राइज कंपनी से जुड़े हैं।
उनकी दोनों कंपनियां चीन और हॉन्गकॉन्ग में काफी लोकप्रिय हो गई हैं कोरोना वैक्सीन बनाने में शामिल होने के कारण।
वेन्टाई के शेयरों में 2000% से ज्यादा मुनाफा आया है।
चीन के सबसे अमिर इंसान जैक मा को भी पीछे छोड़ दिया है
आपको बता दे , lockdown के समय अधिक मांग बढ़ने के कारण नोंगफू के शेयरों में 155% से अधिक का उछाल नोट किया गया। शानशान ने अकूत संपत्ति हासिल करने के मामले में चीन के सबसे अमिर इंसान जैक मा को भी पीछे छोड़ दिया है। शानशान ने पत्रकारितामें एंव मशरूम की खेती तथा स्वास्थ्य सेवा जैसे करियर में भी हाथ आजमाया है।
66 वर्षीय झोंग शानशान चीन में ‘Lone Wolf’ के नाम से प्रसिद्द
आपको बता दे 66 वर्षीय झोंग शानशान चीन में ‘Lone Wolf’ के नाम से प्रसिद्द हैं। अपना व्यापार शुरू करने से पहले झोंग एक कंस्ट्रक्शन मजदूर, स्वास्थ्य विभाग ,पत्रकार तथा पानी बेचने वाले के रूप में भी काम किया हैं। चीन के हांग्जो में हुआ है झोंग का जन्म, तथा प्राथमिक विधालय से बाहर हो गए थे वे ग्रेट प्रोलेटेरियल कल्चरल क्रांति की अराजकता के समय।
सितंबर 1996 में शानशान ने अपनी बेवरेज company Nongfu Spring की स्थापना की थी। कंपनी ने अपना पहला पैकेज्ड drinking water 1997 में लॉन्च किया था। 2019 में Nongfu Spring की इनकम 3.4 बिलियन डॉलर रही थी, जो 2018 से 20.47% ज्यादा थी। कंपनी ने IPO के जरिए भी 1 बिलियन डॉलर का फंड जुटाया था।
केरल में मोदी सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव : विशेष सत्र बुलाया