PAK में प्रताड़ित भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों सहित पांच स्वदेश लौटे

15 जून को 2 अधिकारियों को हिट एंड रन केस में किया गया था गिरफ्तार
PAK में प्रताड़ित भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों सहित पांच स्वदेश लौटे

न्यूज – PAK में भारतीय उच्चायोग के 5 कर्मचारी पंजाब में अटारी वाघा बॉर्डर की तरफ से वापस भारत लौट आए हैं, इनमें 2 अधिकारी वह भी है जिन्हें पिछले सप्ताह PAK की सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में लिया था और प्रताड़ित किया था।

थर्मल स्क्रीनिंग और प्रारंभिक चिकित्सा जांच की

फाइल चित्र
फाइल चित्र

PAK से भारत लौटने वाले अधिकारियों में वायु सलाहकार ग्रुप कैप्टन मनु मिधा, द्वितीय सचिव एस शिव कुमार और स्टाफ सदस्य पंकज, सेल्वादास पॉल तथा द्विमु ब्रह्मा शामिल हैं, पांचों एक कार से वाघा चेक-पोस्ट तक आए, अधिकारियों ने बताया कि उनके दिल्ली रवाना होने से पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग और प्रारंभिक चिकित्सा जांच की गई।

अधिकारियों को हिट एंड रन केस में किया गया था गिरफ्तार

पाकिस्तान में 15 जून को हिट एंड रन मामले में भारतीय उच्चायुक्त से दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया था जिन्हें पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने प्रताड़ित भी किया, इस घटना के बाद भारत ने इस्लामाबाद से भारतीय मिशन के दो अधिकारियों के अपरहण और प्रताड़ना पर विरोध दर्ज कराते हुए पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को तलब किया था और कड़ा विरोध जताया था।

भारत के दबाव के बाद किया था रिहा

जिसके बाद पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों भारतीय अधिकारियों को रिहा कर दिया था। बताया जा रहा है यह दोनों अधिकारी अब पाकिस्तान वापस नहीं जाएंगे क्योंकि इनके ऊपर वहां पर केस दर्ज कर लिया गया है और भविष्य में ही नहीं परेशान किया जा सकता है।

'वंदे भारत मिशन' के तहत 748 भारतीय नागरिक पाकिस्तान से स्वदेश लाये जाएंगे

भारतीय उच्चायोग के अधिकारी पाकिस्तान से ऐसे समय में वापस आए हैं जब कोरोनावायरस महामारी के चलते 'वंदे भारत मिशन' के तहत पाकिस्तान से 748 भारतीय नागरिकों को 25 से 27 जून तक अटारी वाघा सीमा के जरिए भारत भेजा जाना है।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com