सोनिया गांधी पर दिये बयान पर, हरियाणा सीएम बिना शर्त माफी की मांगें – कांग्रेस

सोनिया गांधी को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के मुद्दे पर कहा था, "खोदा पहाड़ निकली चुहिया, वह भी मरी हुई।"
सोनिया गांधी पर दिये बयान पर, हरियाणा सीएम बिना शर्त माफी की मांगें – कांग्रेस

न्यूज – कांग्रेस की महिला शाखा की प्रमुख सुष्मिता देव ने एक बयान में कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ उनकी (खट्टर) टिप्पणी अपमानजनक और असंवेदनशील है। यह उनके और भाजपा के महिलाओं के प्रति अपमानजनक रवैये का स्पष्ट उदाहरण है।"

खट्टर से बिना शर्त माफी की मांग करते हुए उन्होंने कहा, "भाजपा सार्वजनिक संवाद के सबसे निचले स्तर पर है। यह बेरोजगारी व आर्थिक मंदी जैसे असल मुद्दों से ध्यान हटाने का प्रयास है।"

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर असंसदीय टिप्पणी करने के लिए कांग्रेस ने सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बिना शर्त माफी मांगने को कहा है।

सुष्मिता देव ने कहा, "क्या कोई इस बात से इनकार कर सकता है कि हरियाणा भारत की दुष्कर्म की राजधानी बन गया है। अपहरण के मामले भी बढ़े हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री के पास असल मुद्दों का कोई जवाब नहीं है, जो हरियाणा के लोगों, खासकर महिलाओं पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहे हैं।"

रविवार को एक चुनावी रैली के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सोनिया गांधी को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के मुद्दे पर कहा था, "खोदा पहाड़ निकली चुहिया, वह भी मरी हुई।"

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com