प. बंगाल : बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिलीप घोष का विवादित बयान

बोले देसी नस्ल की गायें गोमाता हैं और उनमें सोने की मात्रा पाई जाती है।
प. बंगाल : बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिलीप घोष का विवादित बयान

न्यूज –  पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष का एक बयान वायरल हो रहा है। घोष ने दावा किया है कि देसी नस्ल की गायें गोमाता हैं और उनमें सोने की मात्रा पाई जाती है। कई अंग्रेजी अखबारों ने घोष का वह बयान प्रकाशित किया है जो उहोंने बर्धमान जिले में घोष और गाभी कल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दिया है।

उन्होंने कहा, "शिक्षित समाज से ताल्लुक रखने वाले कुछ लोग सड़क किनारे बीफ खाते हैं। गाय क्यों? मैं उन लोगों से कहना चाहता हूं कि वे कुत्ते का मीट भी खाएं। यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। दूसरे जानवरों का भी मीट खाएं। आपको कौन रोक रहा है? लेकिन अपने घर पर खाएं। गाय हमारी माता है और हम गोहत्या को समाज विरोधी कृत्य के तौर पर देखते हैं। कुछ लोग हैं जो घरों पर विदेशी नस्ल के कुत्ते रखते हैं और उनका मल साफ करते हैं। यह महा अपराध है।"

दिलीप घोष ने यह भी कहा कि, "यह सही नहीं है कि हम अपने भगवानों की पूजा इन विदेशी नस्ल मसलन जर्सी गायों के दूध से करें। हमारे देश के भगवान भी विदेशी चीजों को स्वीकार नहीं करते। लेकिन जो अंग्रेजी में शिक्षित हैं, उन्हें हर विदेशी चीज पसंद है। उन्हें विदेशी पत्नियां चाहिए। उन्हें उजले रंग रूप वाली पत्नियां चाहिए, कई नेताओं ने शादी की है। सारी समस्याओं की जड़ यही है। न केवल विदेशी गायें, बल्कि लोग विदेशी पत्नियां भी ला रहे हैं। वे यहां आ रही हैं और हमारे नेताओं पर बुरा असर डाल रही हैं। उन्हें जेल जाना पड़ रहा है।" 

दिलीप घोष ने कहा, "देसी नस्ल की गायों की एक खास खूबी होती है, इसके दूध में सोना मिला होता है, इसलिए इनके दूध का रंग हल्का पीला होता है। इनमें एक नाड़ी होती है जो धूप की मदद से सोना पैदा करने में मदद करती है। हमें इन गायों को रखना होगा। विदेश से जो हम गाय की नस्लें लाते हैं, वे गायें नहीं हैं। वे एक प्रकार की जानवर हैं। विदेशी नस्ल की आवाज भी गायों जैसी रंभाने की नहीं होती.इसलिए वे हमारी गोमाता नहीं बल्कि हमारी आंटियां हैं। यह देश के लिए सही नहीं होगा अगर हम इन आंटियों की पूजा करते हैं।"

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com