डेस्क न्यूज़- बिहार में दिल दहला देने वाली एक घटना हुई है। राजधानी पटना में एक महिला ने अपनी सास की बड़ी ही बेरहमी से मार दिया। इतना ही नही उसकी आंखें भी निकाल ली और शव की अंगुलियों को भी काट दिया। इसके बाद खुद को भी आग लगा दी। यह घटना इतनी खतरनाक थी कि जिसने भी इसके बारे में सुना हैरत में पड़ गया। बता दे कि फीलहाल महिला को हॉस्पिटल में एडमिड किया गया हैं। वहां उसका इलाज चल रहा हैं।

ऐसे हुई घटना
यह परसा बाजार थाना क्षेत्र के सकरैचा की घटना है। धर्मशिला देवी अपने पति राजकुमार साहू, बेटे और बहू आरती के साथ रहती थीं। जानकारी के मुताबिक सास और बहू का झगड़ा चलता रहता था। मगर मामला शांत हो जाता था। लेकिन इस बार मामला कुछ ज़यादा बढ़ गया और शांत कराने वाला कोई नही था। तो आरती ने अपनी सास को जान ने मार दिया। आस-पास के लोगों का कहना है कि बार-बार झगड़ा होता था, इससे परेशान होकर आरती ने अपनी सास को मार दिया। आरती का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने अपनी सास की हत्या कर दी, और उनकी आंखे निकाल कर अंगुलिया काट डाली।
हत्या के बाद खुद को लगाई आग
सास की हत्या के बाद खुद को लगाई आग लोगो ने बताया कि सास की हत्या के बाद आरती डिप्रेशन में आ गई। जिस वजह से उसने खुद को भी आग लगा ली। आग लगने के बाद आरती घर का दरवाजा खोला और बाहर भागने लगी। जिसके बाद लोग उसे बचाने के लिए दौड़। लोगों ने आग बुझाई और मामले की जानकारी पुलिस को दी ।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल आरती को इलाज के लिए अस्पताल भज दिया। अभी उसका इलाज चल रहा है, लेकिन उसकी हालत गंभीर है। वही मृतक धर्मशिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।