समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी , ‘झंडा लगाओ अभियान’ के जरिए सत्ता में वापसी की उम्मीद

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले समाजवादी पार्टी (एसपी) घर-घर झंडा लगाओ अभियान की शुरूआत करने जा रही है। एसपी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पॉजिटिव एनर्जी के साथ चुनावी मैदान में नजर आ रहे हैं।
समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी , ‘झंडा लगाओ अभियान’ के जरिए सत्ता में वापसी की उम्मीद

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले समाजवादी पार्टी (एसपी) घर-घर झंडा लगाओ अभियान की शुरूआत करने जा रही है। एसपी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पॉजिटिव एनर्जी के साथ चुनावी मैदान में नजर आ रहे हैं।

समाजवादी पार्टी की विचारधारा से जुड़े अपने घर की छतों और वाहनों पर 15 सितंबर से पार्टी का झंडा लगाएंगे। जितनी ज्यादा मात्रा में घरों की छतों और वाहनों पर पार्टी के झंडे दिखेंगे, तो इसे पार्टी के प्रति विश्वास का प्रतीक माना जाएगा। कानपुर नगर में तो एसपी के पदाधिकारी क्लीन स्वीप का दावा कर रहे हैं।

झंडा लगाकर पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी पाटियों को ताकत 

एसपी मुखिया अखिलेश यादव सभी जिला इकाईयों को अलग-अलग टॉस्क दिए हैं। जिसका एक ही मकसद है कि पार्टी की जीत सुनिश्चित करना। एसपी विचारधारा से जुडे़ लोगों के घरों की छतों और वाहनों पर झंडा लगाकर पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी पाटियों को ताकत का असहसास दिलाना चाहती है। इसके साथ ही एसपी मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए जमीनी स्तर काम कर रही है।

सभी को ज्यादा से कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम दिया गया

एसपी के नगर अध्यक्ष डॉ इमरान का कहना है कि एसपी इस काम में लगी है कि अपने वोटों को कैसे बढ़ाया जाए। हम लोग वार्ड स्तर पर जाकर इस काम को पूरा करने में जुटे हैं। वोट प्रतिशत को बढ़ाने के लिए वार्ड अध्यक्ष को भी टॉस्क दिया गया है। कानपुर नगर में जितने भी वार्ड हैं, सभी को ज्यादा से कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम दिया गया है।

2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से हटाना मकसद

डॉ इमरान कहा कि एसपी का लक्ष्य है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से हटाना है। इसके साथ ही इस प्रकार की तैयारी कर रहे हैं कि कानपुर नगर की पांचो विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप कर सकें। नगर अध्यक्ष ने कहा कि 15 सितंबर से पार्टी की विचार धारा से सहमति रखने वाले लोग अपने घरों और वाहनों में झंडा लगाएंगे। एसपी इस अभियान को पूरी ताकत के साथ शुरू करेगी। लेकिन किसी को बाध्य नहीं किया जाएगा।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com