PM मोदी की बड़ी बातें: नवंबर तक गरीबों के लिए मुफ्त राशन योजना

बोले - अनलॉक-1 शुरू हुआ तब से व्यक्तिगत और सामाजिक व्यवहार में लापरवाही बढ़ती जा रही
PM मोदी की बड़ी बातें: नवंबर तक गरीबों के लिए मुफ्त राशन योजना

डेस्क न्यूज .   PM मोदी ने कहा कि अगर कोरोना से होने वाली मृत्यु दर को देखें तो दुनिया के अनेक देशों की तुलना में भारत संभली हुई स्थिति में है। मंगलवार को मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि कोरोना महामारी, में और अब अनलॉक २ में सभी को सतर्कता रखने की जरूरत है समय पर किए गए लॉकडाउन और अन्य फैसलों ने भारत में लाखों लोगों का जीवन बचाया हैं। PM मोदी के संबोधन से पहले गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके कहा कि PM मोदी के संबोधन को महत्वपूर्ण बताया उन्होंने कहा कि वे सभी लोगों से आग्रह करते हैं कि आज शाम चार बजे PM मोदी के संबोधन को जरूर सुने। जिसका कई लोगों ने समर्थन भी किया।

व्यक्तिगत और सामाजिक व्यवहार में लापरवाही बढ़ती जा रही : PM मोदी

पीएम मोदी  मोदी ने कहा कि  जब से देश में अनलॉक 1 शुरू हुआ, तब से व्यक्तिगत और सामाजिक व्यवहार में लापरवाही बढ़ती जा रही है। इससे पहले, हम मास्क के उपयोग, दो गज दूरी और 20 सेकंड के लिए दिन में कई बार हाथ धोने को लेकर काफी अधिक सतर्क थे।

130 करोड़ भारतीयों की रक्षा का अभियान 

उन्होंने गरीब परिवारों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अब गरीब कल्याण अन्न योजना दीपावली और छठ तक यानी नवंबर के आखिरी तक चालू रहेगी। इसके तहत सरकार गरीब परिवार के हर एक सदस्य को

इससे नवंबर तक करीब 80 करोड़ लोगों को निशुल्क अनाज मिलेगा। योजना पर सरकार 90,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगी।

5 किलो गेहूं या 5 किलो चावल मुफ्त देगी। साथ ही प्रत्येक परिवार को हर महीने एक किलो चना भी मुफ्त दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी आपने खबरों में देखा होगा कि एक देश के प्रधानमंत्री पर 13 हजार का जुर्माना इसलिए लग गया, क्योंकि वे मास्क पहने बिना गए थे। भारत में भी स्थानीय प्रशासन को इसी चुस्ती से काम करना चाहिए। यह 130 करोड़ भारतीयों की रक्षा का अभियान है। गांव का प्रधान हो या देश का प्रधानमंत्री, कोई भी नियमों से ऊपर नहीं है।

बीते तीन महीनों में 20 करोड़ गरीब परिवारों के जनधन खातों में सीधे 31 हजार करोड़ रुपए जमा करवाए गए हैं। इस दौरान 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ रुपए जमा हुए हैं।

 नसीहत के साथ मौजूदा स्थि​ति से रूबरू भी कराया

  •  विशेषकर कन्टेनमेंट जोन्स पर हमें बहुत ध्यान देना होगा। जो भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, हमें उन्हें टोकना होगा, रोकना होगा और समझाना भी होगा।

  •  अगर कोरोना से होने वाली मृत्यु दर को देखें तो दुनिया के अनेक देशों की तुलना में भारत संभली हुई स्थिति में है। समय पर किए गए लॉकडाउन और अन्य फैसलों ने भारत में लाखों लोगों का जीवन बचाया है

  •  कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ते हुए अब हम अनलॉक-2 में प्रवेश कर रहे हैं और हम उस मौसम में भी प्रवेश कर रहे हैं जहां सर्दी-जुखाम, खांसी-बुखार और न जाने क्या-क्या होता है।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com