Lok Sabha Election: 2024 में UP से इतिहास रचेगी भाजपा! सर्वे के आंकड़ों ने I.N.D.I.A. गठबंधन की उड़ाई नींद

Lok Sabha Election 2024: टाइम्स नाउ ईटीजी सर्वे के आंकड़े विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की परेशानी बढ़ाने वाले हैं। इसमें भाजपा लगातार तीसरी बार इतिहास रचती दिख रही है।
Lok Sabha Election: 2024 में UP से इतिहास रचेगी भाजपा! सर्वे के आंकड़ों ने  I.N.D.I.A. गठबंधन की उड़ाई नींद
Updated on

Times Now ETG Survey: लोकसभा चुनाव 2024 की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। तमाम राजनीतिक दल अपनी तैयारियों को पूरा कराने में जुट गए हैं। इस क्रम में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. को भी जमीन पर उतारने की तैयारियां तेज हैं। इन तैयारियों के बीच टाइम्स नाउ ईटीजी सर्वे रिपोर्ट ने विपक्ष की ओर से किए जा रहे तमाम दावों की हवा निकाल दी है।

लोकसभा चुनाव को लेकर कराए गए टाइम्स नाउ ईटीजी सर्वे में देश की बड़ी तस्वीर निकल कर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाती इस सर्वे रिपोर्ट में दिख रही है। भाजपा को अपने दम पर देश में 308 से 328 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. बहुमत से कोसों दूर दिख रही है। यूपी के सर्वे आंकड़ों ने एक बार फिर प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है।

सर्वे में खुली विपक्षी गठबंधन के दावों की पोल

टाइम्स नाउ ईटीजी सर्वे ने विपक्षी गठबंधन की तैयारी और दावों की पोल खोल कर रख दी है। अभी चुनाव होने की स्थिति में भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर उत्तर प्रदेश की 70 से 74 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं, विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. को 4 से 8 सीटों पर जीत मिल सकती है।

मतलब, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल मिलकर भी भाजपा का मुकाबला कर पाने में प्रदेश में सफल होते नहीं दिख रहे हैं। वहीं, भतीजे को राजनीतिक वारिस घोषित किए जाने के बाद मायावती कोई खास लाभ हासिल करती दिख नहीं रही हैं। बहुजन समाज पार्टी एक बार फिर 2014 वाली स्थिति में पहुंचती दिख रही है।

वोट बैंक, चेहरे ने बनाया बीजेपी को मजबूत

भाजपा यूपी में काफी मजबूत दिख रही है। इसका कारण पार्टी का एक स्थायी वोट बैंक दिखता है। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2014 में नरेंद्र मोदी के वाराणसी सीट से चुनावी मैदान में उतरने के बाद ओबीसी वर्ग सीधे तौर पर पार्टी से जुड़ गया। इस वोट बैंक में कुछ छिटकाव यूपी चुनाव 2022 में दिखा, लेकिन पार्टी लगातार दूसरी बार राज्य की सत्ता में पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करने में सफल रही।

अब लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के पक्ष में कई मुद्दे आते दिख रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा मुद्दा मोदी की गारंटी है। इस पर वोटर्स भरोसा जता रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा प्रदेश की राजनीति में अपने काम, कानू व्यवस्था के बुलडोजर मॉडल और विकास योजनाओं के जरिए छाप छोड़ने वाले योगी आदित्यनाथ का चेहरा भी प्रभावी हो गया है।

logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com