प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का उद्घाटन किया। इस दौरान मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों और राज्य संगठन महासचिवों को भी संबोधित किया। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि बैठक की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की थी, जिसमें कई राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी में जान गवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की
उन्होंने कहा, “बैठक में आत्मनिर्भर भारत अभियान और कृषि कानूनों पर चर्चा की गई। साथ ही, राज्य आधारित समूह की बैठकों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई और घोषणा की गई।
इसके अलावा, राष्ट्रीय अधिकारियों की बैठकों, राज्य इकाइयों द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों और
चुनावी राज्यों की तैयारियों के बारे में विचार-मंथन हुआ। ”
बैठक में कोरोना महामारी के कारण जान गंवाने
वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए शोक प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में संसदीय बोर्ड के
सदस्य, भाजपा की सर्वोच्च निर्णायक इकाई, राष्ट्रीय पदाधिकारी, सभी राज्यों के अध्यक्ष और राज्य
संगठनों के महासचिव उपस्थित थे।
गुजरात में लोकल बॉडी इलेक्शन
वही गुजरात में रविवार को 6 नगर निगम के लिए चुनाव हो रहे हैं। अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जामनगर और भावनगर में वोटिंग जारी है। गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के नारनपुरा बूथ पर परिवार समेत वोट डाला। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। वोटों की गिनती 23 फरवरी को होगी।
चुनाव आयोग के मुताबिक, गुजरात में कुल 1.14 करोड़ वोटर हैं, जिसमें 60.60 लाख पुरुष और 54.06 लाख महिलाएं हैं।
कई नेताओं ने वोट डाला
भाजपा सांसद किरीट सोलंकी ने अहमदाबाद के रानिप और विधायक राकेश शाह शहर के एलिसब्रिज इलाके में वोट डालने पहुंचे। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। हालांकि, आम आदमी पार्टी (आप) का दावा है कि वह भाजपा और कांग्रेस का अच्छा विकल्प हो सकती है।
उधर, असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) ने भी पहली बार अहमदाबाद के 6 वार्डों में प्रत्याशी उतारे हैं।
पुडुचेरी: कांग्रेस MLA लक्ष्मी नारायण का इस्तीफा, गठबंधन के विधायकों की संख्या घटकर 13 हुई
Like and Follow us on :