डेस्क न्यूज़- कांग्रेस नेता और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को केंद्र सरकार पर ईंधन की कीमतों में वृद्धि पर हमला बोलते हुए कहा कि लोग मुद्रास्फीति के कारण परेशान हैं। जबकि मोदी सरकार कर टैक्स कलेक्शन में व्यस्त है। गांधी का यह बयान देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के एक दिन बाद आया हैं। बता दे सप्ताह में चौथी बार ईंधन की कीमतों में वृद्धि हुई हैं। जिसे वृद्धि के साथ उच्च स्तर को छू लिया हैं।
गांधी ने हिंदी में एक ट्वीट करते हुए कहा कि मोदी जी ने जीडीपी को गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतों में जबरदस्त वृद्धि कर दिखाया हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोग महंगाई के कारण पीड़ित हैं, जबकि मोदी सरकार कर संग्रह में व्यस्त है।
पेट्रोल और डीजल की दर उच्च स्तर पर
जाहिर है पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा किया गया था।
वही अब तक 8 बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल का दाम 1.99 रुपए प्रति लीटर बढ़ गया हैं। वहीं डीजल की कीमत में इस महीने अक तक 2.01 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
राजस्थान में 100 रुपये के करीब पेट्रोल
वही इसके बाद राजस्थान में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए के नजदीक पहुंच गईं हैं। शनिवार को जयपुर में डीजल और पेट्रोल दोनों 27-27 पैसे महंगे हो गए थे। वही गंगानगर में पेट्रोल की कीमत 97.50 रुपए
प्रति लीटर पर पहुंच गई है, जो देश में सबसे ज्यादा है।
भोपाल में पेट्रोल 93.56 रुपए और मुंबई में यह 92.28 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
जनवरी में अब तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 8 बार बढ़ोतरी हो चुकी है।