राजस्थान सियासत LIVE :पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का सियासी घमासान के बीच पहला बयान-कहा, कांग्रेस के भीतरी लड़ाई का अंजाम प्रदेश की जनता भुगत रही

उन्होंने ट्वीट किया, 'कांग्रेस की आंतरिक कलह का नुकसान प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।' इससे पहले उन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का साथ देने का आरोप लगा। रालोपा के नेता हनुमान बेनीवाल ने गुरुवार को कहा था कि वे (वसुंधरा) गहलोत सरकार को बचा रही हैं
PTI
PTI

पॉलिटिकल न्यूज. राजस्थान के सियासी घटनाक्रम पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पहली बार बयान दिया। उन्होंने ट्वीट किया, 'कांग्रेस की आंतरिक कलह का नुकसान प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।' इससे पहले उन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का साथ देने का आरोप लगा। रालोपा के नेता हनुमान बेनीवाल ने गुरुवार को कहा था कि  वसुंधरा  गहलोत सरकार को बचा रही हैं। पायलट खेमे ने भी उन पर ऐसे ही आरोप लगाए थे।

PTI
PTI

भाजपा ने कहा- फोन टैपिंग की सीबीआई जांच होनी चाहिए

राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर जारी फोन टैपिंग पर भाजपा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा कि क्या आधिकारिक तौर से फोन टैपिंग हुई, क्या सरकार ने खुद को बचाने के को लेकर गैर संवैधानिक तरीकों का इस्तेमाल किया है? इसकी जांच सीबीआई से कराई जाना चाहिए। ऑडियो टेप गुरुवार रात सामने आए थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसमें सरकार गिराने को लेकर बातचीत की गई।

अशोक सिंह और भरत मलानी के वॉइस सैंपल की जांच के लिए एसओजी ने कोर्ट में अर्जी लगाई है। अगर इजाजत मिलती है तो सैंपल लेकर इसे जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।

जब तक कि रिजॉर्ट (मानेसर में) के विधायक दूसरी जगह नहीं चले गए

कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि राजस्थान स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) की टीम को भाजपा सरकार की हरियाणा पुलिस ने तब तक इंतजार करने के लिए कहा, जब तक कि रिजॉर्ट (मानेसर में) के विधायक दूसरी जगह नहीं चले गए।
स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने शनिवार को कहा है कि मैं भाजपा को 19 विधायकों को अपने चंगुल से मुक्त करने की चुनौती देता हूं। ऐसा करते ही वे सभी वापस कांग्रेस में लौट आएंगे। उन्होंने कहा कि विधायकों को यह मालूम है कि अगर लोग उन्हें बिका हुआ देखेंगे, तो वे उनका सामना नहीं कर पाएंगे।

कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि राजस्थान में संविधान को रौंदने की कोशिश की जा रही है। जब एसओजी की टीम कांग्रेस के बागी विधायकों की वॉइस सैंपल लेने गई तब उसे होटल में घुसने नहीं दिया गया। विधायक वहां से चले गए। बागी विधायकों को कर्नाटक ले जाने की कोशिश की जा रही है। इन्हें भाजपा का संरक्षण है। राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या की गई।

भाजपा नेता संजय जैन गिरफ्तार

उधर, विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार गिराने की साजिश के आरोप में संजय जैन उर्फ संजय बरड़िया को राज्य पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि संजय को आईपीसी की धारा 124ए और 120बी के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में संजय के अलावा, गजेंद्र सिंह और कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा पर राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है। इससे पहले पुलिस ने 10 जुलाई को उदयपुर स्थित अशोक और ब्यावर शहर के भरत को पकड़ा था।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com