तोता गुमा तो रखा 1 लाख का इनाम: पशु प्रेमी डॉक्टर ने ढूंढने के लिए अखबार में दिए लाखों के विज्ञापन, 80 हजार में खरीदा था जोड़ा

डॉ. जैन ने बताया कि ये तोता एक दुर्लभ प्रजाति का है। ये एक हजार से अधिक शब्द बोलता है। सभी से बात करता था। कुछ भी पूछने पर जवाब भी देता था।
तोता गुमा तो रखा 1 लाख का इनाम: पशु प्रेमी डॉक्टर ने ढूंढने के लिए अखबार में दिए लाखों के विज्ञापन, 80 हजार में खरीदा था जोड़ा

राजस्थान के सीकर में बर्ड लव का एक अनोखा केस समाने आया है। दरअसल शहर के बड़े हार्ट सर्जन डॉ. वीके जैन का तीन दिन पहले लापता हुआ तोता, फिर पत्नी ने खाना-पीना छोड़ दिया। तोते को तलाशने में डॉक्टर ने लाखों रुपये खर्च किए। हैं जानकारी के अनुसार उन्होंने अखबार के पहले पन्ने पर गुमशुदगी का विज्ञापन भी छपवाया। तोते को ढूंढने के लिए शहर में पोस्टर-पम्फलेट भी बांटे तो सोशल मीडिया पर भी मैसेज वायरल किया। वहीं तोता खोजने वाले को इनाम देने की भी घोषणा की गई है। डॉ. वीके जैन कहते हैं, 'अगर कोई तोता ढूंढकर हमें बताएगा तो मैं खुशी से उसे उसे एक लाख रुपये का इनाम दूंगा।' वहीं अब परिवार के लोग और अस्पताल के कर्मचारी दिन और रात तोते की तलाश में जुटे हुए हैं।

एक हजार से अधिक शब्द बोलता है तोता
डॉ. जैन ने बताया कि ये तोता एक दुर्लभ प्रजाति का है। ये एक हजार से अधिक शब्द बोलता है। सभी से बात करता था। कुछ भी पूछने पर जवाब भी देता था। उसके जाने से बेटा, बहू और बेटी सभी दुखी हैं। पत्नी रोते-रोते बस उसके आने का इंतजार कर रही है।
सीरिंज से पितालते थे जूस और दूध
डॉ. के अनुसार कोको परिवार से इस कदर घुलमिल गया था कि जब भी परिवार के लोग खाना खाते तो वह भी उनके साथ बैठ जाया करता था। डॉक्टर जैन ने बताया कि उसे सिरिंज से जूस और दूध पिलाया जाता था। तोता के लापता होते ही अस्पताल स्टाफ ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। अब तक उसका पता नहीं चल पाया है। तोता स्टाफ से भी बात करता था। ऐसे में उनका तोते से भावनात्मक जुड़ाव भी था।
फार्म हाउस में कई पशु-पक्षियों पाल रखे
डॉ. जैन का पशु-पक्षियों से विशेष जुड़ाव है। डॉ. ने बताया कि झुंझुनू बाईपास पर उनका फार्म हाउस है। वहां उन्होंने बत्तख, तोता, कबूतर, खरगोश, बिल्ली, कुत्ता, घोड़ा समेत कई पशु-पक्षियों को पाल रखा है।
छत से उड़ गया था तोता
डॉ. जैन की पत्नी डॉ. अर्चना की मानें तो उनका घर अस्पताल के ऊपर ही है। तीन दिन पहले हम छत पर तोतों को सेब खिला रहे थे। इस दौरान वह उड़ गया और वापस नहीं लौटा। तीन दिन से तोते की तलाश कर रहे हैं। अभी तक तोते के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
2 साल पहले 80 हजार में खरीदे थे 2 तोते
डॉ. जैन के अनुसार दो साल पहले अफ़्रीकी ग्रे रंग के दो जोड़ी तोते 80 हज़ार रुपए में ख़रीदे गए थे। एक तोते का नाम कोको था। दो साल में कोको घर का सदस्य बन गया था। अब उसके जाने से घर सूना हो गया है।
तोता गुमा तो रखा 1 लाख का इनाम: पशु प्रेमी डॉक्टर ने ढूंढने के लिए अखबार में दिए लाखों के विज्ञापन, 80 हजार में खरीदा था जोड़ा
UP Assembly Elections 2022 : एडीआर की रिपोर्ट में खुलासा, पहले फेज के 25% उम्मीदवार दागी, इनमें 20% पर गंभीर मामले, एक रेप का आरोपी, सपा के सबसे ज्यादा

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com