Rajasthan: जोधपुर की ANM ने आश्रम सेवादार पर लगाए दुष्कर्म के आरोप, कहा कालसर्प दोष मिटाने के नाम पर किया दुष्कर्म

Rajasthan: जालोर के आश्रम के सेवादार पर जोधपुर की ANM ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, कहा कालसर्प दोष मिटाने के नाम पर किया दुष्कर्म, आश्रम संचालिका ने की दुष्कर्म में मदद
Rajasthan: जोधपुर की ANM ने आश्रम सेवादार पर लगाए दुष्कर्म के आरोप, कहा कालसर्प दोष मिटाने के नाम पर किया दुष्कर्म

Rajasthan: राजस्थान के जालोर जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बार फिर धर्म के ठेकेदारों पर मानवता को शर्मसार करने के आरोप लग रहे हैं।

जोधपुर जिले की एक एएनएम ने जालोर के एक आश्रम के सेवादार पर रेप करने और आश्रम संचालक महिला पर रेप में मदद करने का आरोप लगाया है।

महिला ने आश्रम संचालक पर 21 बार संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा है कि वो अपने दोषों से मुक्त होने के लिए आश्रम आई थी जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया है कि महिला के आरोपों के बाद जांच के दौरान उनको कुछ वीडियो भी मिले हैं जो इस मामले को सही ठहरा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है।

Rajasthan: जालोर के जाणीपुरा का है मामला

मामला सांचोर क्षेत्र में स्थित जाणीपुरा गांव के आश्रम का है। आश्रम कई साल पुराना बताया जा रहा है। पूरे मामले की जांच सरवाना थाना पुलिस कर रही है।

पुलिस ने बताया कि जोधपुर की रहने वाली एएनम अपने उपर आ रहे संकटों से बचने के लिए यहां आई थी। आश्रम मे पूजा पाठ का काम संभालने वाले सेवादार ने आश्रम की संचालिका के कहने पर पीडिता के साथ रेप किया।

Rajasthan: “दोष मिटाने के लिए 108 दिन में 21 बार बनाने होंगे संबंध”

पीडिता ने पुलिस को बताया कि आश्रम की संचालिका ने कहा था कि काल सर्प समेत सभी तरह के दोष मिटाने के लिए 108 दिन में 21 बार उसको सेवादार से संबध बनाने होंगे। पीडिता ने आरोप लगाया कि जब उसने मना किया तो उसे जबरन आश्रम के बेसमेंट में ले जाया गया। जहां सांध्वी ने उसके मुंह में कपडा ठूंस दिया और उसके बाद सेवादार ने रेप किया।

Rajasthan: आरोपी साध्वी ने वीडियो जारी कर दी सफाई

इन्ही साध्वी ने वीडियो जारी कर के अपने ऊपर लग रहे आरोपों का खंडन किया है। लेकिन जिस तरह से इस वीडियो में ये साध्वी बोल रही है लग रहा है कि किसी स्क्रिप्ट को पढ़ रही है। इस वीडियो में आरोपी हेमलता साध्वी अपना बचाव करती दिख रही है।

आश्रम और उनके ऊपर लग रहे आरोपों को षड्यंत्र बता रही हैं। लेकिन वीडियो में बोलने का लहजा उनके शब्दों से मेल नहीं खा रहा है।

Rajasthan: जोधपुर की ANM ने आश्रम सेवादार पर लगाए दुष्कर्म के आरोप, कहा कालसर्प दोष मिटाने के नाम पर किया दुष्कर्म
जयपुर : पिस्टल से निकली गोली दोस्त की हुई मौत,पुलिस असमंजस में हत्या या मौत

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com