Rajasthan Election: कांग्रेस की 100 सीटों पर पेच, इनमें 30 विवादास्पद सीटें पहली सूची की

Congress candidate 3rd list: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में करीब 30 नामों पर मुहर लग सकती है।
Rajasthan Election: कांग्रेस की 100 सीटों पर पेच, इनमें 30 विवादास्पद सीटें पहली सूची की

Congress candidate 3rd list: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी-कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की 2-2 सूचियां जारी कर दी हैं। वहीं, कांग्रेस की तीसरी सूची का इंतजार उम्मीदवारों को है, जिसके लिए आज मंथन होना है।

कांग्रेस से बड़ी खबर निकल रही है। कांग्रेस की सूची नहीं आने के पीछे बड़ा कारण है, विवादित 100 सीटें है, जिनमें पहली सूची की वे 30 सीटें भी शामिल हैं, जिन्हें विवादास्पद की कैटेगरी में डाल दिया गया था। सूत्रों के अनुसार डिस्प्यूटेड सीटों को जांचने का काम अजय माकन, वासनिक समेत प्रमुख नेता करेंगे। अजय माकन और मुकुल वासनिक दोनों राज्य कांग्रेस के पूर्व इंचार्ज रह चुके है।

आज सीईसी, 29 को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक

कांग्रेस की 26 अक्टूबर यानी आज सीईसी और 29 को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हैं। संभावना है कि इस मीटिंग में बचे हुए उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक इनमें पहली सूची की शेष 30 सीटों समेत ऐसी 100 सीटें है, जिस पर विवाद है। यही वजह है कि विवाद तेज होने से पहले कॉर्डिनेशन कमेटी भी गठित कर दी गई। कयास लगाए जा रहे हैं कि करीब 30 नामों पर मुहर लगने के साथ ही तीसरी लिस्ट जल्द जारी हो सकती है।

ये थे पहली और दूसरी सूची के प्रमुख चेहरे

बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस ने अब तक 76 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। जिसके तहत पहली सूची में 33 और दूसरी सूची में 46 प्रत्याशी घोषित किए गए थे।

कांग्रेस ने अपने 33 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में सीएम अशोक गहलोत को सरदारपुरा और सचिन पायलट को टोंक विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को लक्ष्मणगण और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को नाथद्वारा से टिकिट मिला है।

वहीं दूसरी लिस्ट में कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल, प्रताप सिंह खाचरियावास, परसादी लाल मीणा और बृजेन्द्र सिंह ओला के नामों की घोषणा हुई थी। साथ ही इस लिस्ट में महुआ से ओम प्रकाश हुडला, दौसा से मुरारी लाल मीणा और बाड़मेर से मेवालाल जैन को उम्मीदवार भी बनाया गया था।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com