Rajasthan: पीएम मोदी बोले- 'तीसरे कार्यकाल के 100 दिन में लूंगा बड़े फैसले, भ्रष्टाचारियों को...'

Modi's Meeting in Pushkar: अजमेर के पुष्कर की चुनावी सभा में पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार और कांग्रेस के मेनिफेस्टो को लेकर कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। साथ ही अपनी भावी रणनीति बताई।
Rajasthan: पीएम मोदी बोले- 'तीसरे कार्यकाल के 100 दिन में लूंगा बड़े फैसले, भ्रष्टाचारियों को...'
Updated on

PM Modi's election rally in Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर के पुष्कर में शनिवार को चुनाव सभा में कहा कि तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में और बड़े फैसले लेने जा रहा हूं। मैं पूरी तैयारी करके बैठा हूं। दस साल में जो कार्रवाई हुई, वह तो मात्र ट्रेलर है। बहुत कुछ बाकी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार देश के 80 करोड़ जरूरतमंदों को मुफ्त अनाज देती है। दस साल में 30 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा गरीबों के खाते में सीधे भेजे हैं। कांग्रेस की सरकार में पैसा बीच में लूट लिया जाता था।

कांग्रेस मेनिफेस्टो में मुस्लिम लीग की झलक

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस शासन में आपके हक का पैसा सीधे कांग्रेस के बिचौलियों के पास जा रहा था। कांग्रेस ने 10 करोड़ से ज्यादा ऐसे फर्जी लाभार्थी बनवाकर रखे थे, जिनका कभी जन्म ही नहीं हुआ। योजनाएं उनके नाम पर चढ़ जाती थी।

कांग्रेस मेनिफेस्टो पर तंज कसते हुए मोदी बोले- कांग्रेस ने झूठ का एक पुलिंदा जारी किया है। यह कांग्रेस को बेनकाब करने वाला घोषणा पत्र है। आप देखें कि हर पन्ने पर भारत के टुकड़े करने की बू आ रही है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो सोच आजादी के समय मुस्लिम लीग में थी।

भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए कर रहे रैली

नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक सांसद के पास 300 करोड़ रुपए नकद मिले थे। पैसा गिनते-गिनते मशीन थक गई थी। घमंडिया गठबंधन मोदी से इसलिए चिढ़ता है। कांग्रेस के लोग समझ लें, जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना ही खिलने वाला है।

कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए रैली नहीं कर रही है, भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए कर रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। पीएम ने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में जो चला गया, कांग्रेस ने उसे 6 साल के लिए निकाल दिया। हमारे यहां तो राम-राम सा करके प्रणाम करते हैं। राम के खिलाफ इतना गुस्सा मेरे दिमाग में नहीं बैठ रहा है।

मोदी ने इनकी लूट की दुकान का शटर बंद किया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार इस कामदार को गाली देते हैं। गाली देना वे अपना अधिकार मानते हैं। ये कामदार ऐसा है कि हर गाली को पचा जाता है। ये मोदी से इसलिए नाराज हैं, क्योंकि मैं देश के गांव-गरीब के साथ चट्‌टान की तरह खड़ा हूं। जनता के पैसे को लूटना ये लोग अपना खानदानी हक समझते थे। मोदी ने दस साल में इसका परमानेंट इलाज कर दिया है। मोदी ने इनकी लूट की दुकान का शटर बंद कर दिया है, इसलिए ये लौग बौखलाए हुए हैं।

logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com