महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बगावत, संजय निरूपम ने बोला पाटी पर हमला

21 अक्टूबर को महाराष्ट्र और हरियाणा में एक साथ चुनाव होना है..
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बगावत, संजय निरूपम ने बोला पाटी पर हमला

न्यूज – महाराष्ट्र चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के भीतर की कलह खुलकर सतह पर आ गई है। मुंबई कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। संजय निरुपम ने कहा कि दिल्ली से उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर सिस्टमैटिक फॉल्ट हो गया है। उन्होंने अपने साथ-साथ पार्टी के अंदर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ साजिश की ओर इशारा किया। उनका आरोप है कि पार्टी में राहुल गांधी से जुड़े लोगों को किनारे लगाने की कोशिश की जा रही है।

संजय निरुपम चुनाव नतीजों को लेकर भी दावा करते हुए कहा कि 3-4 जगहों को छोड़ दें तो ज्यादातर सीटों पर पार्टी की जमानत जब्त होनी तय है। उन्होंने कांग्रेस के सीनियर नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि खड़गे ने उनके सुझाए हुए उम्मीदवारों से बात तक नहीं की।

 उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इसे जल्द से जल्द ठीक नहीं किया गया तो पार्टी और बर्बाद हो जाएगी, तबाह हो जाएगी।संजय निरुपम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमले किए। संजय निरुपम ने कहा, 'कांग्रेस के अंदर सिस्टमैटिक फॉल्ट हो गया है।

अगर इससे नहीं निकले तो पार्टी और तबाह हो जाएगी और बर्बाद होगी। यह मैं आज ही कहे देता हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं जिस सीट का जिक्र कर रहा हूं, मेरा मानना है कि पूरे मुंबई में एक मुस्लिम उम्मीदवार होना चाहिए। इसकी वजह है कि ये (मुस्लिम) लोग आपको एकमुश्त वोट देते हैं। लेकिन मेरी एक न सुनी गई।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com