देश में रिकवरी दर बढ़कर 97.36 फीसदी

इसी अवधि में 535 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 20 हजार 551 हो गया है।
देश में रिकवरी दर बढ़कर 97.36 फीसदी

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 39,742 नए मामले सामने आए हैं और इस बीच रिकवरी दर बढ़कर 97.36 फीसदी हो गया है। इस बीच शुक्रवार को 51 लाख 18 हजार 210 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। देश में अब तक 43 करोड़ 31 लाख 50 हजार 864 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 39,742 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 13 लाख 71 हजार 901 हो गया है। इस दौरान 39,972 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ पांच लाख 43 हजार 138 हो गई है। सक्रिय मामले 765 घटकर चार लाख आठ हजार 212 रह गए हैं। इसी अवधि में 535 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 20 हजार 551 हो गया है।

जबकि 224 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 131429 हो गया है।

देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.30 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.36 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 1287 घटकर 96833 रह गए हैं। इसी दौरान राज्य में 7332 मरीजों के स्वस्थ हाेने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 6029817 हो गई है जबकि 224 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 131429 हो गया है।

वही 8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com