डेस्क न्यूज – IndVsEng Ist Test Day 4 – चेन्नई में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। मैच पर इंग्लैंड की पकड़ मजबूत है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने कप्तान जो रूट के दोहरे शतक की बदौलत पहली पारी में 578 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों ने दम दिखाया और भारत की पारी को 337 रनों पर समेट दिया।

टीम इंडिया की पहली पारी 337 रनों पर सिमटी
IndVsEng Ist Test Day 4 – जसप्रीत बुमराह आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। उन्हें एंडरसन ने आउट किया। इंग्लैंड को 241 रनों की लीड मिली है। उसने भारत को
फॉलोऑन नहीं दिया है। टीम इंडिया की ओर से पंत ने सबसे ज्यादा 91 रन, सुंदर ने नाबाद 85,
पुजारा ने 73 और अश्विन ने 31 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से बैस ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
वहीं एंडरसन, लीच और आर्चर ने 2-2 विकेट लिए।

9वें विकेट के तौर पर इशांत शर्मा पवेलियन लौटे
IndVsEng Ist Test Day 2 – भारत को सातवां झटका आर अश्विन के रूप में लगा जो 31 रन के निजी स्कोर पर जैक लीच का शिकार बने। दिन का दूसरा विकेट शाहबाज नदीम के रूप में गिरा, जो खाता भी नहीं खोल सके। 9वें विकेट के तौर पर इशांत शर्मा पवेलियन लौटे, जिन्होंने 4 रन बनाए। उनको जेम्स एंडरसन ने अपना शिकार बनाया। आखिरी विकेट जसप्रीत बुमराह के रूप में गिरा, जो बिना खाता खोले एंडरसन का शिकार हुए। स्टोक्स ने बुमराह का शानदार कैच पकड़ा। वहीं, वॉशिंग्टन सुंदर 84 रन बनाकर नाबाद लौटे।
तीसरे दिन तक भारत का स्कोर
तीसरे दिन के खेल समाप्त होने तक भारत ने 74 ओवर में 6 विकेट खोकर 257 रन बना लिए थे। वाशिंग्टन सुंदर 33 रन बनाकर और आर अश्विन 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत अभी भी पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड के स्कोर से 321 रन पीछे थी। इसके बाद पारी को आगे बढ़ाते हुए वॉशिंग्टन सुंदर ने 82 गेंदों में लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया।