डेस्क न्यूज़- राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार उन्हें आज ही कुछ समय पहले दिल का दौरा पड़ा था और अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर आखिरी वक्त उनके साथ मौजूद थे‚ बता दें कि पिछले साल अभिनेता ऋषि कपूर की मृत्यु के बाद, मंगलवार को कपूर परिवार के लिए एक और बड़ा झटका आया। सुबह तक ठीक दिखने वाले राजीव कपूर को नाश्ते के बाद थोड़ी बेचैनी महसूस हुई। वह कुछ समझते या किसी को कुछ बताते उसी वक्त उन्हे दिल का दौरा पड़ा।
रणधीर कपूर ने सूचना को सार्वजनिक किया
रणधीर कपूर ने इस सूचना को बड़े सदमे में सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा, “मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया है। डॉक्टरों ने बहुत कोशिश की लेकिन वह उन्हें नहीं बचा सके।” राजीव कपूर ने हिंदी सिनेमा में एक अभिनेता के रूप में फिल्म ‘एक जान हैं हम’ से अपनी शुरुआत की। उनकी सबसे बड़ी हिट थी, “राम तेरी गंगा मैली।
Actor Rajeev Kapoor passes away at 58
(Photo source: Neetu Kapoor’s Instagram) pic.twitter.com/hYycjXiV6H
— ANI (@ANI) February 9, 2021
नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर राजीव कपूर की एक तस्वीर साझा की। इसके साथ ही उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की। नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा- ‘RIP’।
View this post on Instagram
राजीव कपूर को फिल्म राम तेरी गंगा मैली से बड़ी पहचान मिली थी
उनका का जन्म 25 अगस्त 1962 को मुंबई में हुआ था। राजीव ने सहायक निर्देशक बनकर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। सबसे पहले, वह आरके बैनर तले बनी फिल्म बीवी ओ बीवी के निर्देशक राहुल रवैल के सहायक निर्देशक थे। इसके बाद राज कपूर ने खुद को उनके साथ एक सहायक निर्देशक के रूप में रखा। एक अभिनेता के रूप में, उन्होंने फिल्म एक जान हैं हम (1983) से अपनी शुरुआत की। राजीव कपूर को फिल्म राम तेरी गंगा मैली (1985) से बड़ी पहचान मिली। उनकी मुख्य फिल्मों में आकाश, लवर बॉय, घटीर, हम तो चले परदेस, अंगारे और नाग नागिन आदि शामिल हैं।