डेस्क न्यूज़- कई दिग्गज खिलाड़ियों, प्रशासनिक अधिकारियों की चयन समिति ने क्रिकेटर रोहित शर्मा को राजीव गांधी पुरस्कार के लिए चुना है, रोहित के अलावा, टेनिस खिलाड़ी मनिका पात्रा, महिला पहलवान विनेश फोगट और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता एथलीट मरियप्पन थंगावेलू को भी खेल रत्न से सम्मानित किया जाएग, देश के सर्वोच्च खेल रत्न पुरस्कार के इतिहास में यह पहली बार है, जब चार खिलाड़ियों को संयुक्त रूप से खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है।
खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले केवल चौथे भारतीय क्रिकेटर
अभी नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चयन समिति की बैठक चल रही है और समय बीतने के साथ अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों के नाम भी जल्द ही आपके सामने होंगे, बता दें कि रोहित शर्मा पुरस्कार के इतिहास में खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले केवल चौथे भारतीय क्रिकेटर होंगे, इससे पहले सचिन तेंदुलकर (1997-98), एमएस धोनी (2007), विराट कोहली (2018) को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
कब दिया जाता है खेल रत्न पुरस्कार
भारतीय टीम के पूर्व ओपनर और BJP नेता चेतन चौहान ने जब बचाई थी साथी क्रिकेटरों की जान
यह पुरस्कार किसी खिलाड़ी को पिछले चार वर्षों के भीतर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उसके प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है, प्रशस्ति पत्र, शॉल के अलावा खिलाड़ी को 7.50 लाख रुपये नकद दिए जाते हैं, पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृति में यह पुरस्कार वर्ष 1991-92 में स्थापित किया गया था।
रोहित शर्मा ने अपने करियर में कई मुकाम हासिल किए हैं, आपको बता दें कि रोहित ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत साल 2007 में आयरलैंड के खिलाफ की थी, अपने करियर में रोहित ने अब तक 6 टेस्ट शतक, 29 वनडे शतक और 4 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय शतक बनाए हैं, रोहित ने अपना पहला शतक 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में बनाया था, विश्व कप 2019 में भारत के लिए 5 शतक भी बनाए ।