पाकिस्तानी मूल के सादिक खान ने लगातार दूसरी बार लंदन के महापौर का चुनाव जीता

पाकिस्तानी मूल के सादिक खान यूके के प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन की कंज़र्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार शॉन बेली को हराकर लगातार दूसरी बार लंदन के मेयर चुने गए।
पाकिस्तानी मूल के सादिक खान ने लगातार दूसरी बार लंदन के महापौर का चुनाव जीता

डेस्क न्यूज़: सादिक खान ने ब्रिटेन में दूसरी बार मेयर का चुनाव जीता है।

उन्हें 55.2 प्रतिशत मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 44.8 मत मिले।

लेबर पार्टी के उम्मीदवार खान (51) ने कंजर्वेटिव पार्टी के शॉन बेली को हराया।

खान को 1,206,034 वोट मिले, जबकि बेली को 977,601 वोटों से संतोष करना पड़ा।

मेयर पद के लिए चुनाव गुरुवार को हुए थे और मतगणना शनिवार को रात भर चली।

सादिक खान लंदन के पहले मुस्लिम मेयर हैं

सादिक खान पाकिस्तानी मूल के है और लेबर पार्टी से संसद सदस्य रहा है। उन्हें 2016 में मेयर के पद के लिए चुना गया था।

सादिक खान लंदन के पहले मुस्लिम मेयर हैं।

मेयर का चुनाव पिछले साल होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण 2020 में स्थगित कर दिया गया था।

खान ने कहा, " लंदन वासियों ने पृथ्वी के सबसे महान शहर का नेतृत्व जारी रखने के लिए मुझमें जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं।"

उन्होंने महामारी के अंधेरे दिनों के बाद लंदन के भविष्य को उज्जवल और बेहतर बनाने के लिए काम करने का वादा किया।

उन्होंने कहा, " ब्रिटेन में हुए चुनावों के नतीजे दिखाते हैं हमारा देश और यहां तक कि हमारा शहर, काफी विभाजित है।

ब्रेग्जिट के घाव अभी भरे नहीं हैं।"

सादिक खान के प्रतिद्वंद्वी बेली ने क्या कहा

खान के प्रतिद्वंद्वी बेली ने कहा कि सर्वेक्षणों में, उन्हें पत्रकारों और अन्य राजनीतिक नेताओं द्वारा खारिज कर दिया गया था, लेकिन लंदन के लोगों ने उन्हें अस्वीकार नहीं किया।

लेबर पार्टी ने लंदन विधान सभा में अपना दबदबा कायम रखने में कामयाबी हासिल की है, जबकि ग्रेटर मैनचेस्टर में मेयर पद भी जीता है जहाँ एंडी बर्नहैम को भारी अंतर से फिर से चुना गया है।

हालाँकि, कुल मिलाकर, लोगों ने स्थानीय चुनावों में विपक्षी लेबर पार्टी को खारिज कर दिया है। वह कई गढ़ों में हार चुकी है। कंजर्वेटिव पार्टी ने लगभग 12 परिषदों पर कब्जा कर लिया है और लेबर पार्टी ने सात परिषदों का नियंत्रण खो दिया है। इसी समय, लेबर पार्टी भी वेस्ट मिडलैंड्स के लोकप्रिय मेयर, कंजर्वेटिव पार्टी के एंडी स्ट्रीट को हराने में विफल रही है।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com