वाराणसी पहुंची अभिनेत्री रचना सिंह बोलीं ,” प्रियंका गाँधी से ज्यादा मिलेंगे वोट चुनाव लड़ी तो “

वाराणसी पहुंचीं मिस इंडिया मोस्ट पॉपुलर फेस 2018 की रचना सिंह यदुवंशी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को सीधा मुकाबला देने की बात कही है।
वाराणसी पहुंची अभिनेत्री रचना सिंह बोलीं ,” प्रियंका गाँधी से ज्यादा मिलेंगे वोट चुनाव लड़ी तो “

वाराणसी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर जहां एक तरफ तमाम राजनीतिक दल प्रचार में अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। वहीं अब इस चुनावी मौसम में बॉलीवुड भी एंट्री कर सकता है। वाराणसी पहुंचीं मिस इंडिया मोस्ट पॉपुलर फेस 2018 की रचना सिंह यदुवंशी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को सीधा मुकाबला देने की बात कही है।

फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची थी काशी

शूटिंग के सिलसिले में पहुंची रचना सिंह ने वाराणसी में हुए विकास कार्यों और यूपी में महिला सशक्तिकरण की तारीफ की। रचना सिंह ने कहा कि अगर देश में कोरोना को लेकर सख्त कानून बनाया जा सकता है तो देश में बच्चियों से रेप जैसी घटनाओं पर सख्त कानून बनना चाहिए। रचना सिंह ने प्रियंका गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर वह राजनीति में आती हैं तो उन्हें उनसे ज्यादा वोट मिलेंगे। चुनाव के दौरान सिर्फ प्रियंका गांधी ही नजर आती हैं, उससे पहले वो नजर नहीं आतीं। प्रियंका गांधी अगर सच में चाहती हैं कि महिलाएं और लड़कियां आगे बढ़ें तो उन्हें कुछ ऐसा करना चाहिए।

कई राजनैतिक पार्टियों से मिल रहा ऑफर

चुनाव लड़ने के सवाल पर रचना सिंह ने कहा कि कई पार्टियों की ओर से ऑफर आ रहे हैं। अगर मेरे चुनाव लड़ने से समाज को फायदा हो सकता है तो मैं इस बारे में जरूर सोचूंगा। जिन्ना के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह हिंदुस्तान अब्दुल कलाम जैसे शख्सियत का है, देशद्रोह की बात न हो तो अच्छा है। मैं बाबा श्री काशी विश्वनाथ का भक्त हूं और वह सुधर रहे हैं तो अच्छा है। अयोध्या में बन रहा है भगवान राम का मंदिर, काशी में भव्य हो रहा है बाबा विश्वनाथ का मंदिर, मथुरा में भी होना चाहिए।

गौरतलब है कि रचना सिंह यदुवंशी मूल रूप से गाजीपुर की रहने वाली हैं और उन्होंने अपनी पढ़ाई वाराणसी से की है। रचना सिंह को 2018 में मिस इंडिया पॉपुलर फेस चुना गया था। इसके अलावा रचना मिस यूपी, मिस काशी को भी चुना गया था। रचना ने टीवी सीरियल 'तितलिया' में मुख्य किरदार निभाकर शोहरत हासिल की है। रचना सिंह इस समय बॉलीवुड में अपने पैर जमाने की कोशिश में हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com