बाबूलाल मरांडी की 14 साल बाद भाजपा में वापसी

मरांडी ने भाजपा में मतभेद होने के बाद पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देकर अलग पार्टी बना ली थी
बाबूलाल मरांडी की 14 साल बाद भाजपा में वापसी

डेस्क न्यूज़- झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज 14 साल का 'वनवास' खत्म कर 'घर वापसी' करते हुए भाजपा में शामिल हो गए। इसके अलावा उन्होंने अपनी पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) का भाजपा में विलय भी कर दिया। केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने बाबूलाल मरांडी को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। माना जा रहा है कि मरांडी को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

बता दें कि 2006 में बाबूलाल मरांडी ने भाजपा में मतभेद होने के बाद पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देकर झारखंड विकास मोर्चा का गठन कर अपनी अलग पार्टी बना ली थी। 14 साल बाद मरांडी सोमवार को दोबारा भाजपा में शामिल हुए।

मरांडी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

विलय के बाद संगठन के स्वरूप और उसमें बाबूलाल मरांडी की भूमिका पर भी चर्चा हो रही है। भाजपा नेताओं ने मरांडी को महत्वपूर्ण दायित्व देने की बात कही, पर मरांडी ने कहा कि वे एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में भाजपा में शामिल होंगे। उन्हें पद की कोई लालसा नहीं।सूत्रों के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व बाबूलाल मरांडी को झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बना सकता है।

झाविमों के दो निष्कासित विधायक कांग्रेस में होंगे शामिल

झारखंड विकास मोर्चा से निकाले गए दोनों विधायक प्रदीप यादव और बंधु तीर्की आज कांग्रेस में शामिल होंगे। दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर में करीब 3.30 बजे दोनों कांग्रेस में शामिल होंगे। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह की मौजूदगी में दोनों विधायक कांग्रेस का हाथ थामेंगे। हलांकि कांग्रेस में प्रदीप यादव के शामिल होने का विरोध भी हो रहा है। इरफान अंसारी ने प्रदीप यादव के विरोध में कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने का एलान किया है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com