Toolkit मामले में दिल्ली पुलिस Twitter के दफ्तरों में मार रही छापा

टूलकिट विवाद में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने Twitter इंडिया के दफ्तरों पर छापा मारा, लेकिन सिवाय हंगामे के कोई कामयाबी नहीं मिली।
Toolkit मामले में दिल्ली पुलिस Twitter के दफ्तरों में मार रही छापा

डेस्क न्यूज़: Toolkit मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार शाम Twitter इंडिया के दो दफ्तरों में छापेमारी की, लेकिन वहां कोई नहीं मिला और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, Twitter इंडिया को नोटिस देने के लिए ही उनकी टीम उनके दफ्तर गई थी। वे जानना चाहते थे कि नोटिस देने के लिए सही व्यक्ति कौन है और इस बारे में किससे पूछताछ की जा सकती है। स्पेशल सेल की दो टीमें रात साढ़े आठ बजे दिल्ली के लाडो सराय और गुरुग्राम के डीएलएफ स्थित ट्विटर इंडिया के दफ्तर पहुंची थीं। लेकिन पुलिस को वहां कोई वरिष्ठ अधिकारी नहीं मिला।

संबित पात्रा के Tweet को ब्रमित बताया

दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि 'कोविड-19 Toolkit' से जुड़ी शिकायत को लेकर स्पेशल सेल ने ट्विटर को नोटिस भेजा है। इसमें BJP नेता संबित पात्रा के ट्वीट को 'भ्रमित' बताने वाली कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि ट्विटर के पास कुछ जानकारी है जो दिल्ली पुलिस के पास नहीं है और यह जानकारी जांच से जुड़ी है। हालांकि, पुलिस ने शिकायत की सामग्री या शिकायतकर्ता की पहचान का खुलासा करने से इनकार कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

कुछ दिनों पहले, भाजपा नेता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने एक Toolkit बनाया और COVID-19 के नए उपभेदों को 'भारतीय' वेरिएंट या 'मोदी स्ट्रेन' के रूप में संदर्भित करने का निर्देश दिया और इस तरह देश और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने कोशिश की। हालांकि, कांग्रेस ने आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि भाजपा कांग्रेस को बदनाम करने के लिए नकली 'Toolkit' का सहारा ले रही है। उधर, ट्विटर ने पात्रा से जुड़े ट्वीट्स को 'मैनिपुलेटेड मीडिया' की कैटेगरी में डाल दिया है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की और Twitter को नोटिस भेजकर जवाब मांगा की इस तरह के लेबल लगाने के पीछे क्या आधार और जानकारी है, ट्विटर इसे साझा करे। हालांकि Twitter इंडिया के एमडी ने इसका जवाब भेजा, लेकिन दिल्ली पुलिस इस जवाब से संतुष्ट नहीं है।

विपक्ष हुआ आक्रामक

दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई के बाद विपक्ष और आक्रामक हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को 'रेड राज' बताया है। वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया है। अखिलेश यादव ने लिखा है, "दिल्ली और गुरुग्राम के कार्यालय में ट्विटर पर छापा मारना एक अलोकतांत्रिक और घोर निंदनीय कृत्य है।"

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com