
गलीबॉय मूवी में रणवीर सिंह के साथ नज़र आए रैपर MC TODFOD उर्फ़ धर्मेश परमार का निधन हो गया। (Gully Boy rapper MC Tod Fod died) रणवीर सिंह और सिद्धांत चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर धर्मेश के जाने का दुःख जताया है।
जानी-मानी फिल्म गली बॉय में ' इंडिया 91 ' गाने में अपनी आवाज़ देने वाले रैपर MC TODFOD उर्फ़ धर्मेश परमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। धर्मेश के निधन की पुष्टि उनके बैंड ग्रुप स्वदेशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर की। हालांकि, उनके मृत्यु की असली वजह अभी तक पता नहीं चली है, पर जांच जारी है। धर्मेश परमार केवल 24 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार 21 मार्च को हुआ था। धर्मेश के अचानक निधन से उनके फैंस सहित बॉलीवुड एक्टर्स को भी सदमा लगा हैं।
एमसी तोड़फोड़ उर्फ़ धर्मेश परमार मुंबई के रहने वाले थे। वह देश के लोकप्रिय हिप-हॉप रैपर में से एक थे। धर्मेश मुंबई के बहुभाषी हिप-हॉप समूह 'स्वदेशी' से जुड़े थे। वह स्वदेशी के लेबल आज़ादी रिकार्ड्स और प्रबंधन कम्पनी 4 /4 एंटरटेनमेंट के साथ काम करते थे। मुंबई की चोल से ही धर्मेश का सफर शुरू हुआ।
धर्मेश खुले विचारो वाले इंसान थे। उन्हें लोग क्रांतिकारी रैपर भी बोलते थे। वह राजीव दीक्षित को अपना आइडियल मानते थे।
एमसी तोड़फोड़ ' द वार्ली रिवोल्ट ' में अपनी कविता के जरिये सुर्खियों में आये थे। इसके साथ ही गली बॉय जैसी सुपरहिट मूवी में काम कर धर्मेश ने फैंस के दिलो में ख़ास जगह बना ली थी।