अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने मचाया धमाल, 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' को पछाड़ा, पहले ही वीकेंड कमाए 144 करोड़

'पुष्पा: द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की इस पिक्चर ने 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' को भी पछाड़ दिया है। जबकि 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' भारतीय सिनेमाघरों में 'पुष्पा' से एक दिन पहले यानि 16 दिसंबर को रिलीज हुई थी।
अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने मचाया धमाल, 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' को पछाड़ा, पहले ही वीकेंड कमाए 144 करोड़

अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने मचाया धमाल, 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' को पछाड़ा, पहले ही वीकेंड कमाए 144 करोड़

Image By : Dainik Bhaskar

'पुष्पा: द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की इस पिक्चर ने 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' को भी पछाड़ दिया है। जबकि 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' भारतीय सिनेमाघरों में 'पुष्पा' से एक दिन पहले यानि 16 दिसंबर को रिलीज हुई थी। वहीं 'पुष्पा: द राइज' 17 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज हुई थी।

पहले वीकेंड में दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर

ट्रेड पंडितों के मुताबिक, 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' ने पहले वीकेंड में भारतीय बाजार में 110.15 करोड़ रुपये का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। वहीं 'पुष्पा' ने भारत में सभी भाषाओं में रिलीज के पहले वीकेंड में 144 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस लिहाज से 'पुष्पा' ने भारत में ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' को पीछे छोड़ दिया है। 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' और 'पुष्पा' के बीच पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिली।

हिंदी वर्जन से 'पुष्पा' ने मात्र 4 दिन में कमाए 16 करोड़ रूपए

बता दें कि 'पुष्पा' के हिंदी वर्जन में चार दिनों का कलेक्शन अब 16.09 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने चौथे दिन यानी सोमवार को हिंदी में 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इससे पहले फिल्म ने हिंदी वर्जन से तीसरे दिन (रविवार) 5.18 करोड़ रुपये, दूसरे दिन (शनिवार) को 3.55 करोड़ रुपये और पहले दिन (शुक्रवार) को 3.11 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है।

'पुष्पा' ने 3 दिन में दुनियाभर में कमाए 173 करोड़ रुपए

रिपोर्ट्स के अनुसार, 'पुष्पा' ने 3 दिनों में वर्ल्डवाइड ग्रॉस 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। फिल्म ने 3 दिन में यानी पहले वीकेंड पर 173 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने तीसरे दिन (रविवार) वर्ल्डवाइड 57 करोड़ की कमाई की। इससे पहले फिल्म ने दूसरे दिन (शनिवार) को 45 करोड़ और पहले दिन (शुक्रवार) को 71 करोड़ की कमाई की थी।

बता दें कि, 'पुष्पा: द राइज' सुकुमार द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। दूसरी ओर, टॉम हॉलैंड और ज़ेंडाया अभिनीत 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' का निर्देशन जॉन वाट्स ने किया है।

Like and Follow us on : Twitter Facebook Instagram YouTube

<div class="paragraphs"><p>अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने मचाया धमाल, 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' को पछाड़ा, पहले ही वीकेंड कमाए 144 करोड़</p></div>
Bollywood Directors STEP : अनुभव सिन्हा-हंसल मेहता ने फिल्म इंडस्ट्री से दिया इस्तीफा

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com