भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने अनुष्‍का शर्मा को चाय सर्व किए जाने वाले फारुख इंजीनियर के बयान पर तोड़ी अपनी चुप्‍पी, जानिए क्या कहा उन्होने

एमएसके प्रसाद 2016 से 2020 तक भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता थे। प्रसाद के कार्यकाल में भारतीय क्रिकेट में कई विवाद सामने आए। महेंद्र सिंह धोनी के करियर को लेकर हुआ विवाद भी उनमें से एक था। लेकिन एक बात जो काफी चर्चा में रही वो है भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से जुड़ी
भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने अनुष्‍का शर्मा को चाय सर्व किए जाने वाले फारुख इंजीनियर के बयान पर तोड़ी अपनी चुप्‍पी, जानिए क्या कहा उन्होने

एमएसके प्रसाद 2016 से 2020 तक भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता थे। प्रसाद के कार्यकाल में भारतीय क्रिकेट में कई विवाद सामने आए। महेंद्र सिंह धोनी के करियर को लेकर हुआ विवाद भी उनमें से एक था। लेकिन एक बात जो काफी चर्चा में रही वो है भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से जुड़ी।

इंजीनियर ने चयनकर्ताओं की क्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा था कि 2019 विश्व कप के दौरान चयनकर्ता अनुष्का शर्मा को चाय परोसने में व्यस्त थे

अब प्रसाद ने आखिरकार उस घटना पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

अनुष्का को 'चाय देने' के मुद्दे पर विवाद शुरू हो गया था। 2019

विश्व कप के दौरान, पूर्व भारतीय विकेटकीपर फारूक इंजीनियर ने चयन समिति पर सवाल उठाए गए थे।

इंजीनियर ने प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति को मिकी माउस चयन समिति कह दिया था।

इंजीनियर ने चयनकर्ताओं की क्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा था कि

2019 विश्व कप के दौरान चयनकर्ता अनुष्का शर्मा को चाय परोसने में व्यस्त थे।

इंजीनियर की बात अनुष्का को काफी बुरी लगी थी और उन्होंने सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय कप्तान को जवाब दिया था

अनुष्‍का शर्मा से जुड़े वाक्‍ये के दो साल बाद अब एमएसके प्रसाद की तरफ से इसपर जवाब दिया गया है

अब प्रसाद ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा है, 'भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ता का काम बहुत कठिन है। आपको अपनी सफलता का श्रेय शायद ही कभी मिलता है। टीम में खिलाड़ियों का चयन करने या उनके खराब प्रदर्शन पर उन्हें ड्रॉप करने के लिए आपको काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। चयन समिति को अनुष्का मामले को लेकर बेवजह विवाद में घसीटा गया। लेकिन जब टीम ने बिना स्टार खिलाड़ियों के ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती तो चयन समिति को किसी ने श्रेय नहीं दिया। टीम प्रबंधन से मिली तारीफ संतोष देती है। बाहर के लोग इसे पहचानें या नहीं, लेकिन अंदर के लोग जानते हैं कि हमने क्या किया।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com