Bigg Boss 13 में कौन है बिग बॉस जिनकी आवाज़ सुनके सब उसका पालन करते है सलमान खान भी…

Bigg Boss 13 वह हमेशा ही शो में कंटेस्टेंट पर भड़कते और उनपर हुक्म चलाते नजर आते हैं। लेकिन शो में एक इंसान ऐसा है जो कंटेस्टेंट के साथ सलमान पर भी हुक्म चलाता है।
Bigg Boss 13 में कौन है बिग बॉस जिनकी आवाज़ सुनके सब उसका पालन करते है सलमान खान भी…

न्यूज़- आखिर वो दिन आ ही गया ​जिसका सभी को बेसब्री से इतजार था। आज 'बिग बॉस 13' का का फिनाले है। सभी की धड़कनें ये सोचकर बढ़ रही है कि आखिर कौन होगा 'बिग बॉस 13' का विनर। अब कुछ ही घंटों के बाद सीजन 13 को उसका नया विजता मिलने वाला है। शो की बात करें तो सलमान खान इस शो की जान हैं। वह हमेशा ही शो में कंटेस्टेंट पर भड़कते और उनपर हुक्म चलाते नजर आते हैं। लेकिन शो में एक इंसान ऐसा है जो कंटेस्टेंट के साथ सलमान पर भी हुक्म चलाता है। अब आप समझ ही गए होंगे कि हाम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं शो के बॉस यानी 'बिग बॉस' की। जो स्क्रीन पर तो कभी नजर नहीं आते हैं लेकिन उनकी दमदार आवाज हमेशा ही शो में हमें सुनने को मिलती है। क्या आप जानते हैं कि ये कौन हैं अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं इस दमदार आवाज के पीछे किसकी आवाज है…

सलमान खान और कंटेस्टेंट पर हुक्म चलाने वाल शख्स यानी 'बिग बॉस' हैं अतुल कपूर। हम इतने सालों सिर्फ अतुल की आवाज ही सुन रहे हैं लेकिन किसी ने उनको देखा नहीं। बता दें कि अतुल की उम्र 50 साल है। वह एक्टर होने के साथ ही एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी हैं। उन्होंने साल 2002 से अपने बतौर वायस ओवर आर्टिस्ट अपना करियर शुरू किया था। अतुल पहले सीजन से इस शो से जुड़े हुए हैं और 'बिग बॉस' में अतुल के लिए एक अलग कमरा है। वहीं से अतुल घर वालों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं और शो के कई एक्स कंटेस्टेंट अतुल से मिल चुके हैं।

शुरुआत में सोनी पर प्रसारित होने वाले बिग बॉस पर उन्होंने अपनी आवाज दी, इसके बाद साल 2008 से कलर्स टीवी पर आने के बाद भी आवाज उन्हीं ने दी। अतुल की दमदार आवाज का हर कोई फैन हो गया। उन्होंने न बॉलीवुड के अलावा कई हॉलीवुड फिल्मों को भी अपनी आवाज दी है। जैसे 'आयरन मैन', 'एवेंजर', 'कैप्टन अमेरिका'। वह इन सभी फिल्मों के सुपरहिरो के लिए हिंदी वर्जन के लिए आवाज दे चुके हैं। हाल के दिनों में उन्होंने साउथ इंडियन फिल्म 'विवेगम' के हिन्दी वर्जन को भी अपनी आवाज दी थी। उन्होंने एनिमेटेड फिल्म 'टॉय स्टोरी 3' को भी अपनी आवाज दी थी।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com