उपचुनाव: एक केंद्र शासित प्रदेश सहित 13 राज्यों की 29 विधानसभा और तीन लोकसभा सीटों पर मतदान जारी

एक केंद्र शासित प्रदेश और13 राज्यों की 29 विधानसभा और तीन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शनिवार को शुरू हो गया। जिन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं उनमें दादरा और नगर हवेली, हिमाचल की मंडी और मध्य प्रदेश की खंडवा शामिल हैं।
Photo | Dainik Bhaskar
Photo | Dainik Bhaskar

डेस्क न्यूज़- एक केंद्र शासित प्रदेश और13 राज्यों की 29 विधानसभा और तीन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शनिवार को शुरू हो गया। जिन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं उनमें दादरा और नगर हवेली, हिमाचल की मंडी और मध्य प्रदेश की खंडवा शामिल हैं। असम में पांच, बंगाल में चार, मध्य प्रदेश, हिमाचल और मेघालय में तीन-तीन, बिहार, राजस्थान और कर्नाटक में दो-दो और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना में एक-एक विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। ज्यादातर सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच है।

Photoj | ANI
Photoj | ANI

राजस्थान में वल्लभनगर और धरियावद में मतदान

राजस्थान में वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इन दोनों सीटों पर 5 लाख से ज्यादा वोटर मतदान करेंगे। वल्लभनगर में जहां कांग्रेस अपनी प्रतिष्ठा बचाने उतरी है। वहीं BJP धरियावद में अपना गढ़ बचाना चाहेगी। फिलहाल राजस्थान में कांग्रेस की 106 और BJP की 71 सीटें हैं।
वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा सीटें दो विधायकों के निधन से खाली हुई थी। धरियावद में BJP विधायक गौतमलाल मीणा और वल्लभनगर में कांग्रेस के गजेंद्र सिंह शक्तावत का कोरोना से निधन हो गया था। उसके बाद यह उपचुनाव होने हैं। धरियावद में BJP से खेतसिंह मीणा और कांग्रेस से नगराज मीणा दावेदार हैं। वहीं वल्लभनगर में कांग्रेस से प्रीति शक्तावत, BJP से हिम्मत सिंह झाला, RLP से उदयलाल डांगी और जनता सेना से रणधीर सिंह भींडर मैदान में हैं।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में खंडवा संसदीय क्षेत्र समेत पृथ्वीपुर, जोबट और रायगांव विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। चार सीटों पर कुल 26 लाख 50 हजार मतदाता 48 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 865 मतदान केंद्रों को संवेदनशील केंद्रों की सूची में रखा गया है।

बिहार

बिहार विधानसभा के कुशेश्वरस्थान और तारापुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की कतार लग रही है। मतदान शाम चार बजे तक होगा। लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जा रही है। यहां राजद सुप्रीमो लालू यादव खुद चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे।

बंगाल

पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों नदिया जिले के दिनहाटा, शांतिपुर, उत्तर 24 परगना के खरदा और दक्षिण 24 परगना के गोसाबा में उपचुनाव हो रहे हैं। दिनहाटा और शांतिपुर उपचुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई है। विजयी उम्मीदवारों की मौत के कारण दो अन्य सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं।

2 नवंबर को होगी मतगणना

मतों की गिनती 2 नवंबर को होगी। नगालैंड में विधानसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव की भी घोषणा की गई थी, लेकिन 13 अक्टूबर को नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के एक उम्मीदवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। ज्यादातर सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com