INDvSL 1st ODI : भारत की B ग्रेड टीम ने श्रीलंका को घर में रौंदा, शिखर धवन ने खेली कप्तानी पारी

भारत ने कोलंबो में खेले गए पहले वनडे में श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया ने 263 रन का टारगेट 37वें ओवर में हासिल कर लिया। बर्थडे बॉय ईशान किशन ने 42 बॉल पर 59 रन और शिखर धवन ने 95 बॉल पर नाबाद 86 रन की कप्तानी पारी खेली।
Source : @BCCI (Twitter)
Source : @BCCI (Twitter)

 INDvSL 1st ODI : भारत ने कोलंबो में खेले गए पहले वनडे में श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया ने 263 रन का टारगेट 37वें ओवर में हासिल कर लिया। बर्थडे बॉय ईशान किशन ने 42 बॉल पर 59 रन और शिखर धवन ने 95 बॉल पर नाबाद 86 रन की कप्तानी पारी खेली। धवन की यह 33वीं फिफ्टी रही। वहीं, उन्होंने वनडे में 6000 रन भी पूरे किए। जबकि ईशान का यह डेब्यू वनडे था।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 262 रन बनाए थे। भारत के कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और दीपक चाहर के आगे श्रीलंकाई टीम दबाव में दिखी। इन तीनों ने 2-2 विकेट लिए। चमिका करुणारत्ने ने 35 बॉल पर नाबाद 43 रन और कप्तान दासुन शनाका ने 39 रन की पारी खेली। 3 वनडे की सीरीज का अगला मैच 20 जुलाई को खेला जाएगा।

Source : @BCCI (Twitter)
Source : @BCCI (Twitter)

भारत की यह श्रीलंका में लगातार 9वें वनडे में जीत

भारत की यह श्रीलंका में लगातार 9वें वनडे में जीत है। टीम पिछली बार श्रीलंका में 24 जुलाई, 2012 को हारी थी।

धवन बतौर कप्तान अपने पहले वनडे में 50+ रन बनाने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बने। उनसे पहले अजीत वाडेकर (1975), रवि शास्त्री (1986), सचिन तेंदुलकर (1997), अजय जडेजा (1998) ऐसा कर चुके हैं।

धवन ने 23 रन बनाते ही 6 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया

धवन ने 23 रन बनाते ही 6 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। धवन ने 140 वीं पारी में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे सबसे तेज 6 हजार रन पूरे करने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। इस मामले में साउथ अफ्रीका के पूर्व ओपनर हाशिम अमला पहले नंबर पर हैं। अमला ने 123 वनडे पारियों में ही 6 हजार रन पूरे किए थे। दूसरे नंबर पर भारत के विराट कोहली हैं।

ईशान किशन के नाम किया ये रिकॉर्ड

ईशान ने वनडे डेब्यू में दूसरी सबसे तेज (33 बॉल) फिफ्टी का रिकॉर्ड बनाया। इस मामले में पहले नंबर पर भारत के ही क्रुणाल पंड्या हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू में 26 बॉल पर फिफ्टी लगाई थी। ईशान डेब्यू वनडे में 50+ स्कोर बनाने वाले 16वें भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। ईशान दूसरे ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिसने टी-20 और वनडे दोनों फॉर्मेट में डेब्यू पर फिफ्टी लगाई। इससे पहले यह रिकॉर्ड रॉबिन उथप्पा के नाम था।

ईशान किशन ने रविवार को 23वां बर्थडे मनाया। उन्होंने बर्थडे पर ही वनडे में डेब्यू किया। इससे पहले उन्होंने मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में डेब्यू किया था। ईशान बर्थडे के दिन वनडे में डेब्यू करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले 1990 में गुरशरन सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा किया था। ओवरऑल ईशान ऐसा करने वाले 16वें खिलाड़ी हैं।

सूर्यकुमार यादव ने भी टीम इंडिया के लिए वनडे में डेब्यू किया

सूर्यकुमार यादव ने भी टीम इंडिया के लिए वनडे में डेब्यू किया। उन्होंने भी मार्च में ईशान के साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में डेब्यू किया था। अब दोनों ने साथ-साथ वनडे में भी डेब्यू किया। राहुल द्रविड़ बतौर कोच टीम इंडिया के साथ हैं।

इस मैच में स्पिन की कमान युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने संभाली। दोनों करीब 2 साल बाद एक साथ टीम इंडिया में हैं। इससे पहले पिछली बार चहल और कुलदीप ने एक साथ 2019 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में मैच खेला था।

टीम इंडिया 114 दिनों बाद वनडे में मैदान पर उतरी। पिछला वनडे भारत ने मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। जबकि श्रीलंका की टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे की सीरीज खेली थी। दोनों टीमें करीब 4 साल बाद आपस में वनडे सीरीज खेल रही हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com