डेस्क न्यूज – भारत और चीन के जवानों के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद मोदी सरकार लगातार चीन पर एक्शन ले रही है, पिछले महिने के अंत में 29 जून को केंद्र सरकार ने चीन के 59 एप्स को भारत में पूरी तरह बैन करने का फैसला लिया था।
वही सुत्रों के अनुसार मोदी सरकार चीन के और एप्स पर भी प्रतिबंध लगा सकती है, सरकार की तरफ से कहा गया था कि ये एप्स भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए खतरा है आगे भी मोदी सरकार यही चीज बताकर बाकी एप्स को बैन करने की तैयारी में है।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने 59 प्रतिबंधित चीनी ऐप को आदेशों का सख्ती से पालन करने या उल्लंघन के मामले में गंभीर कार्रवाई का सामना करने का निर्देश दिया था।
मंत्रालय ने संबंधित सभी कंपनियों को कथित तौर पर लिखा था और कहा था कि सीधे या परोक्ष रूप से ऐप उपलब्ध कराना, आईटी अधिनियम और अन्य कानूनों का उल्लंघन करेगा।
प्रतिबंधित सूची में अन्य चीनी ऐप्स क्लब फैक्ट्री, SHAREit, लाइक, Mi वीडियो कॉल Xiaomi, Weibo, Baidu, BIGO LIVE, जैसे एप्स शामिल है, अधिकारियों ने कहा कि हेलो लाइट, शेयर इट लाइट, बिगो लाइट और वीएफवाई लाइट को पहले ही गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से हटा दिया गया है। विशेष रूप से, ये एप्लिकेशन पहले से प्रतिबंधित एप्लिकेशन के संस्करण हैं। आईटी मंत्रालय के अनुसार, यह कदम करोड़ों भारतीय मोबाइल उपयोगकर्ताओं के हितों की रक्षा करेगा।
लद्दाख में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिसंक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गये थे जबकि दावा किया गया था कि इसमें चीन के 40 से 50 जवान मारे गए। हालाकि चीन के यह स्पष्ट नहीं किया की उनके सैनिक मरे है लेकिन उन्होंने कहा कि उनके 20 से कम जवान मारे गए है। इसी के बाद मोदी सरकार ने बडा निर्णय लेते हूए चीन के 59 एप्स को बैन किया था।
Like and Follow us on :