प्रिंस हैरी के घर में जन्मी नन्ही परी; पत्नी मेगन मर्केल ने बेटी को दिया जन्म

ब्रिटेन के ड्यूक प्रिंस हैरी ने अपनी बेटी का नाम क्वीन एलिज़ाबेथ और अपनी मां प्रिंसेस डायना के नाम पर लिलिबेट डायना रखा है।
प्रिंस हैरी के घर में जन्मी नन्ही परी; पत्नी मेगन मर्केल ने बेटी को दिया जन्म

डेस्क न्यूज़: प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल को दूसरी बार माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ हैं। मेगन मर्केल ने बेटी को जन्म दिया है। ब्रिटेन के ड्यूक प्रिंस हैरी ने अपनी बेटी का नाम महारानी एलिजाबेथ और अपनी मां प्रिंसेस डायना के नाम पर लिलिबेट डायना रखा है।

मेगन मार्कल की बेटी स्वस्थ है

डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मार्कल की बेटी स्वस्थ है। उन्होंने अमेरिका में बेटी को जन्म दिया। प्रिंस हैरी और मेगन के एक प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि दंपति अपने दूसरे बच्चे, लिलीबेट 'लिली' डायना माउंटबेटन-विंडसर का स्वागत कर रहे है। बच्चे का वजन सात पौंड 11 औंस यानी करीब 3.49 किलो है।

यह बच्ची ब्रिटेन के तख़्त के वारिसों में आठवें स्थान पर

बच्ची का पहला नाम 'लिलिबेट' महारानी एलिजाबेथ को प्यार से बुलाए जाने वाला नाम है। जबकि दूसरा नाम उसकी दादी और हैरी की मां के सम्मान में है। यह बच्ची ब्रिटेन के तख़्त के वारिसों में आठवें स्थान पर है।

अभी नहीं जारी की गई है कोई तस्वीर

बच्ची के जन्म की खबर के साथ ही अभी तक उनकी कोई तस्वीर सामने नहीं आई है। बच्ची का जन्म ऐसे समय में हुआ है जब शाही परिवार और दंपति के बीच दूरियां बढ़ गई हैं। हैरी और मेगन ने मार्च में ओप्रा विन्फ़्रे को दिए एक इंटरव्यू में कई ऐसी बातों का खुलासा किया था, जिसकी शाही परिवार की काफी आलोचना हुई थी।

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने एक बयान जारी कर कहा है कि उनकी बेटी का जन्म शुक्रवार, 4 जून को सुबह 11:40 बजे सैंटा बारबरा कॉटेज अस्पताल में हुआ था। बच्ची के जन्म के बाद मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं और अब घर पर हैं।

6 मई 2019 को हुआ था बेटा

आपको बता दें कि दो साल पहले प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल पहली बार माता पिता बने थे। 6 मई सुबह 5.26 बजे मेगन ने बेटे को जन्म दिया था। उस वक्त उनके बेटा का वज़न सात पांउड और तीन औंस था।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com