Birthday Special : क्रिकेट में कई रिकॉर्ड है धोनी के नाम, आईपीएल में 150 करोड़ कमाने वाले इकलौते खिलाड़ी 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 40 साल के हो गए हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल करियर में भी कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें तोड़ना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा
Birthday Special : क्रिकेट में कई रिकॉर्ड है धोनी के नाम, आईपीएल में 150 करोड़ कमाने वाले इकलौते खिलाड़ी 

Birthday Special : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 40 साल के हो गए हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल करियर में भी कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें तोड़ना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा। धोनी आईपीएल में 150 करोड़ कमाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।

धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची, झारखंड (तब बिहार) में हुआ था। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा 9 फाइनल खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को भी 3 बार विजेता बनाया।

आइए जानते हैं धोनी के IPL में बने 5 बड़े रिकॉर्ड्स

IPL से कमाई के मामले में CSK के कप्तान धोनी सबसे आगे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 137 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। CSK धोनी को एक सीजन के 15 करोड़ रुपए देती है। इसी के साथ 14वें सीजन में उनकी कुल कमाई 152 करोड़ रुपए पहुंच गई है। ऐसे में धोनी 150 करोड़ के सैलरी मार्क को छूने वाले टूर्नामेंट के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, IPL का 14वां सीजन कोरोना के कारण बीच में सस्पेंड कर दिया गया। अब सितंबर में बाकी मैच UAE में कराए जा सकते हैं।

विकेटकीपिंग के मामले में भी धोनी के बराबरी पर कोई नहीं है

धोनी ने आईपीएल में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा 192 मैच खेले हैं। एक खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने सबसे ज्यादा 208 मैच खेले हैं। धोनी के बाद कप्तान के रूप में विराट कोहली हैं, जिन्होंने 132 मैच खेले हैं। वहीं, रोहित शर्मा बतौर खिलाड़ी दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 206 मैच खेले हैं।

विकेटकीपिंग के मामले में भी धोनी के बराबरी पर कोई नहीं है। धोनी ने IPL में अब तक 152 खिलाड़ियों को शिकार बनाया है। इस दौरान उन्होंने 113 कैच लिए और 39 स्टंप किए। धोनी टूर्नामेंट में 150 से ज्यादा शिकार करने वाले अकेले विकेटकीपर हैं। उनके बाद दिनेश कार्तिक और फिर रोबिन उथप्पा का नंबर आता है। कार्तिक ने 144 और उथप्पा ने 90 शिकार किए।

धोनी के नाम आईपीएल में 9 बार सबसे ज्यादा फाइनल खेलने का रिकॉर्ड

धोनी के नाम आईपीएल में 9 बार सबसे ज्यादा फाइनल खेलने का रिकॉर्ड है। इसमें उन्होंने चेन्नई के लिए 8 बार फाइनल खेलते हुए 3 बार (2018, 2011, 2010) टीम का खिताब भी जीता है। उन्होंने एक बार राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए फाइनल खेला था। उनके बाद दूसरे नंबर पर चेन्नई के सुरेश रैना हैं, जो 8 बार फाइनल खेल चुके हैं।

माही आईपीएल में बतौर कप्तान 100 से ज्यादा मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। उन्होंने चेन्नई और पुणे की टीमों का नेतृत्व करते हुए 192 मैचों में से 114 जीते हैं। इस दौरान 77 मैच हारे थे। रोहित शर्मा 72 जीत के साथ दूसरे और गौतम गंभीर 70 जीत के साथ तीसरे नंबर पर हैं। कोहली ने केवल 60 मैच जीते हैं।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com