प्रयागराज से हुई एक महीने तक चलने वाले स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत , केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया शुभारम्भ

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने चंद्र शेखर आज़ाद पार्क में चंद्रशेखर आज़ाद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया | इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने 'चंद्र शेखर आज़ाद अमर रहें' के नारे भी लगाए|
प्रयागराज से हुई एक महीने तक चलने वाले स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत , केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया शुभारम्भ

प्रयागराज :देश की आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक देशभर में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसकी शुरुआत संगम नगरी प्रयागराज से केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्री अनुराग ठाकुर ने की।

कार्यक्रम के तहत देशभर में नेहरू युवा केंद्र से जुड़े लोग जन सहभागिता के साथ स्वच्छता कार्यक्रम को देशभर में चलाएंगे। पूरे एक महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान देशभर से 75 लाख किलो कचरे को जमा कर उसका निस्तारण कराया जाएगा। बता दें कि एक अक्टूबर से शुरू हो रहे क्लीन इंडिया अभियान में देशभर के 744 जिलों में नेहरू युवा केंद्र से जुड़े लोग अभियान को आगे बढ़ाएंगे। इस दौरान करीब ढाई लाख गांवों में स्वच्छता अभियान चलकर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का कार्य किया जाएगा। महीनेभर तक चलने वाले इस अभियान में मुख्य रूप से सिंगल यूज वाले प्लास्टिक को जमा कर उसका निस्तारण किया जाएगा।

अभियान से हर वर्ग को जोड़ने का होगा प्रयास

महीनेभर तक चलने वाले इस क्लीन इंडिया अभियान में समाज के हर वर्ग के लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा |अभियान को सफल बनाने के लिए युवाओं के साथ ही सरकारी व प्राइवेट कर्मचारियों को भी जोड़ा जाएगा | साथ ही समाज के हर वर्ग के लोगों से अपील की जाएगी कि वो भी आगे आकर इस अभियान से जुड़ें और स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाएं।

प्लास्टिक कचरे के निस्तारण से न सिर्फ सफाई होगी बल्कि पर्यावरण पर भी उसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा |यही वजह है कि इस बार के स्वच्छता अभियान में सिंगल यूज वाले प्लास्टिक कचरे के निस्तारण पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है | चंद्र शेखर आज़ाद की मूर्ति का किया माल्यार्पणकेंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने चंद्र शेखर आज़ाद पार्क में चंद्रशेखर आज़ाद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने 'चंद्र शेखर आज़ाद अमर रहें' के नारे भी लगाए |

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर एक महीने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है |कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है | इसके तहत देशभर में 75 लाख किलो सिंगल यूज प्लास्टिक व कचरा जमाकर उसे नष्ट किया जाएगा |

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com