सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री एम गौतम रेड्डी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

सूत्रों के मुताबिक रेड्डी को उनके घर पर गिरने के बाद अपोलो अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री एम गौतम रेड्डी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

आंध्र प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी और उद्योग मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी का सोमवार सुबह हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 50 वर्ष के थे। सूत्रों के मुताबिक रेड्डी को उनके घर पर गिरने के बाद अपोलो अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अस्पताल ने एक बयान में कहा, "वह घर पर अचानक गिर गए थे। वह सुबह 07:45 बजे हमारे ईआर में पहुंचे और सांस नहीं ले पा रहे थे और उन्हे कार्डियक अरेस्ट आया था।"

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने रेड्डी के शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

तेलंगाना के मंत्री के टी रामाराव ने ट्विटर पर कहा, “प्रिय मित्र @MekapatiGoutham के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ‚ ये विश्वास से परे है। मैं स्तब्ध हूं। इस दुख की घड़ी में परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। बहुत जल्दी चला गया भाई। प्रार्थना करें कि आप शांति से रहें।"

50 वर्षीय गौतम रेड्डी नियमित रूप से व्यायाम किया करते थे और उनका अच्छा स्वास्थ्य भी था। उनके अचानक निधन से हर कोई सदमे में है। बता दें कि उन्होंने 2019 आंध्र प्रदेश विधान सभा चुनाव और 2014 आंध्र प्रदेश विधान सभा चुनाव दोनों में आत्मकुर निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य के रुप में जीत हासिल की थी।

अस्पताल ने बुलेटिन जारी कर कहा कि “सीपीआर 90 मिनट से अधिक समय तक किया गया था। लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। आज सुबह 9:16 बजे उनकी मृत्यु को डिक्लियर किया गया। हम इस कठिन समय में उनके परिवार का यथासंभव समर्थन करते हैं।”

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री एम गौतम रेड्डी का दिल का दौरा पड़ने से निधन
UP Election 2022 : मोदी के गढ़ में सेंध लगाएंगी TMC, जानिए क्या है दीदी की दक्षिणी यूपी में रणनीति ?

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com