
वसुंधरा राजे अच्छी लीडर, भ्रष्ट ब्यूरोक्रेसी ने विपक्ष में बैठा दिया
राजस्थान कांग्रेस की विधायक दिव्या मदेरणा ने जमकर अपनी ही सरकार के मंत्री को लताड़ लगायी मदेरणा ने जलदाय मंत्री की रबर स्टैंप से तुलना की वही मदेरणा ने अपने छेत्रवासियो की पूरजोर तरीके से आवाज को उठाया साथ ही मदेरणा ने सरकार की कार्येप्रणाली और विभाग के ठांचो को लेकर बारीकी से तंज कसे
।मदेरणा ने कहा की मंत्रीजी को क्या कहें, शहर से आते हैं। गांव के व्यक्ति की समस्या महसूस करना तो दूर समस्या समझते भी हैं या नहीं इस पर भी सवाल है। मैं रेगिस्तान से आती हूं। आप रेगिस्तान की समस्या जानते भी हैं क्या? जलदाय विभाग का प्रमुख सचिव महकमा चला रहा है।
वसुंधरा राजे अच्छी लीडर, भ्रष्ट ब्यूरोक्रेसी ने विपक्ष में बैठा दिया
दिव्या ने कहा- वसुंधरा राजे को धन्यवाद देना चाहती हूं, अच्छी लीडर थीं। डिसीजन मेकिंग में भी अच्छी थीं। मोदी तुझसे बैर नहीं, वसुंधरा तेरी खैर नहीं का नारा किसने दिया? दूसरा वसुंधरा तेरी खैर नहीं का नारा था। दूसरी तरफ, रूथलेस, एरोगेंस, भ्रष्ट ब्सूरोक्रेसी थी, जिसने बीजेपी को विपक्ष में बैठा दिया। आप भी हमें विपक्ष में बैठाना चाहते हैं क्या? उधर, सीएम अशोक गहलोत की भी दिव्या ने तारीफ की।
यही रवैया रहा तो पानी के लिए सड़कों पर उतरूंगी
दिव्या ने कहा- जलदाय मंत्री की तरफ से प्रदेश राम भरोसे है। मैं चेतावनी दे रही हूं। मैं जनता के लिए सदन में आई हूं। चुप नहीं बैठूंगी। मेरे क्षेत्र में 25 टंकियों की मंजूरी जाती है। उसे घटाकर 12 कर दिया जाता है। उसे भी पूरा होने से पहले रोक दिया। मैंने सीएम से बात करके उसे रुकवाया। मुख्यमंत्री 25 साल सांसद रहे हैं। जोधपुर से तो वे ढाणी-ढाणी के बारे में जानते हैं। वहां की क्या समस्या है? फिर भी यही बुलडोजिंग रवैया रखा तो मैं पानी के लिए चंदा करूंगी। सड़कों पर उतरूंगी।
Like Follow us on :- Twitter | Facebook | Instagram | YouTube