'सरपंच कर सकते हैं 15 लाख तक का भ्रष्टाचार', जानिए किसने दिया यह विवादित बयान

विवादित बयानों के लिए मशहूर मध्य प्रदेश में रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। जनार्दन मिश्रा (Janardan Mishra) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में वे सरपंचों को भ्रष्टाचार की छूट देने की वकालत कर रहे हैं।
'सरपंच कर सकते हैं 15 लाख तक का भ्रष्टाचार', जानिए किसने दिया यह विवादित बयान

'सरपंच कर सकते हैं 15 लाख तक का भ्रष्टाचार', जानिए किसने दिया यह विवादित बयान

बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा, Image By : Zee News

विवादित बयानों के लिए मशहूर मध्य प्रदेश में रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। जनार्दन मिश्रा (Janardan Mishra) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में वे सरपंचों को भ्रष्टाचार की छूट देने की वकालत कर रहे हैं। वह कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कह रहे हैं कि अगर सरपंच 15 लाख रूपए तक का भ्रष्टाचार करते हैं तो लोग उसकी शिकायत लेकर उनके पास ना जाएं।

मिश्रा जी का तर्क भी जान लीजिए

बता दें कि, यह वीडियो रीवा के किसी कार्यक्रम का हैं। मिश्रा यही से सांसद हैं। वायरल वीडियो में MP जनार्दन मिश्रा कहते हैं कि, 'लोग सरपंच पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं। मैं उनसे मजाक में कहता हूं कि अगर सरपंच ने 15 लाख तक का भ्रष्टाचार किया है तो भइया हमसे बात ना करो। 15 लाख से आगे अगर वो कर रहा है तो यह भ्रष्टाचार है।' बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा की बातें यही तक खत्म नहीं हुई। वे अपने बयान को सही साबित करने के लिए आगे तर्क देते हैं कि, '7 लाख तो सरपंच ने पिछले चुनाव में खर्च किए, 7 लाख अगले चुनाव में लग जाएंगे। 14 लाख तो यहीं हो गए और अगर महंगाई बढ़ी तो एक लाख और जोड़ लो।'

'नरेंद्र मोदी की दाढ़ी में घर ही घर हैं'

सांसद मिश्रा पहले भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। अपने विवादित बयानों से वे कई बार बीजेपी को मुश्किल में भी डाल चुके हैं। वो जब भी मुंह खोलते हैं, विवाद शुरू हो जाता है। मिश्रा ने करीब एक महीने पहले ही पीएम मोदी को लेकर विवादिर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, 'पीएम आवास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दाढ़ी में से निकलते हैं। नरेंद्र मोदी की दाढ़ी में घर ही घर हैं। वे एक बार दाढ़ी हिलाते हैं तो 50 लाख घर निकलते हैं और दूसरी बार मटकाते हैं तो एक करोड़। वे जितनी बार दाढ़ी हिलाएंगे, घर - घर मिलेंगे। इसलिए आप लोग मोदी की दाढ़ी देखो, जब देखना बंद कर दोगे तब आवास मिलने भी बंद हो जाएंगे। जब तक मोदी की दाढ़ी रहेगी, आवास मिलता रहेगा। मोदी की दाढ़ी अमर है और तुम्हारे आवास भी अमर हो जाएंगे। इसलिए मोदी की दाढ़ी देखते रहो और आवास पाते रहो।'

बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं जनार्दन मिश्रा

2019 में मिश्रा ने पुलिस वालों पर भी आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, 'अगर कांग्रेस या पुलिस का कोई व्यक्ति किसानों से वसूली करने आता हैं तो उसका हाथ तोड़ देंगे, उसका गला दबाकर मौत के घात उतार देंगे।' बीजेपी के किसान आक्रोश आंदोलन के दौरान उन्होंने यह बयान दिया था।

इससे पहले जून, 2020 में भी उन्होंने महिलाओं को लेकर बयान दिया था। जिसमें उन्होंने महिलओं को शराब और नशे का आदी बताया था। उस समय एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद ने शराब दुकानों में महिलाओं की ड्यूटी को लेकर यह विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, जब महिलाएं और युवतियां नशा करती हैं तो फिर शराब बिक्री करने में क्या हर्ज़ हैं। देशभर में महिलाएं लगातार शराब का सेवन कर रही हैं। 16 साल की बच्चियां कोरेक्स और अन्य नशीली गोलियों का सेवन कर रही हैं।

अच्छे कामों के लिए भी चर्चा में रहते हैं जनार्दन मिश्रा

सांसद जनार्दन मिश्रा विवादित बयानों के लिए तो चर्चा में रहते ही हैं। साथ ही अपने अच्छे कामों के लिए भी वे सुर्खियों में बने रहते हैं। कोरोना की दोनों लहरों के दौरान उन्होंने लोगों की काफी मदद भी की थी। उन्होंने घर - घर जाकर गरीबों को राशन और मास्क का वितरण भी किया था। उन्होंने अपने घर में ही मास्क बनाने का काम भी शुरू किया था और खुद जाकर जरूरतमंद लोगों को मास्क बांटे थे। उनके इस कदम को सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिली थी। पीएम मोदी ने खुद उनकी तारीफ़ भी की थी।

Like Follow us on :- Twitter | Facebook | Instagram | YouTube

<div class="paragraphs"><p>'सरपंच कर सकते हैं 15 लाख तक का भ्रष्टाचार', जानिए किसने दिया यह विवादित बयान</p></div>
PILOT POLITICS : क्यों सचिन पायलट सोनिया गाँधी और राहुल से मिले बिना ही लौटे

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com