PM Modi Gujarat 2022: सबसे युवा देश के पीएम मोदी ने आखिर क्यों कही देश को वेल ट्रेंड मेन पॉवर बनाने की बात

PM Modi Gujarat 2022 शनिवार को उन्होंने गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU) की नई इमारत का उद्घाटन किया। इस मौके पर PM के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान 37 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल और 14 को डॉक्टरेट की डिग्री प्रदान की जाएगी।
PM Modi Gujarat 2022: सबसे युवा देश के पीएम मोदी ने आखिर क्यों कही देश को वेल ट्रेंड मेन पॉवर बनाने की बात

दीक्षांत समारोह में बोले PM: वेल ट्रेंड मेन पॉवर देश की सबसे बडी जरूरत

PM Modi Gujarat 2022: राष्ट्रीय रक्षाशक्ति विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा रक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए RRU एक बेहतर विकल्प है। इसमें युवाओं को डीवाईएसपी, पीएसआई और कांस्टेबल जैसे पदों के लिए पेशेवर प्रशिक्षण दिया जाएगा। आज के समय में वेल ट्रेंड मेन पॉवर देश की सबसे बड़ी जरूरत है। ऐसे में यह विश्वविद्यालय 21वीं सदी की चुनौतियों के खिलफ हमारी प्रणाली को विकसित करेगा। PM ने RRU को देश का गहना बताया।

देश में पुलिस सुधार की दिशा में नहीं हुआ कोई काम

PM मोदी ने कहा की देश में पुलिस सुधार की जरूरत है। आजादी को इतने साल हो गए है पर पुलिस सुधार को लेकर जिस दिशा में काम किया जाना था वो अभी तक नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि जब सेना वर्दी में आती है तो उन्हें देखकर यह भावना पैदा होती है कि हमें किसी संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसे में हमें पुलिस के रूप में भी लोगों के मन में ऐसी ही जनभावना पैदा करनी है। मोदी ने बताया कि कोरोना काल में पुलिस का काम सराहनीय रहा। कोरोना काल में पुलिस ने न सिर्फ लोगों को सुरक्षा दी, बल्कि भूखों तक खाना और दवा पहुंचाकर अपनी मानवीय तस्वीर भी दिखाई।

गुजरात में PM मोदी ने कानून व्यवस्था का आधुनिकीकरण किया – अमित शाह

इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि अब से ये यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से काम करने के लिए आगे बढ़ेगी। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए PM मोदी ने कानून व्यवस्था का आधुनिकीकरण किया। उन्होंने पुलिस विभाग के लिए एक ऐसा सॉफ्टवेयर बनाया जिसे कभी बदला नहीं गया। आज हर पुलिस स्टेशन के पास वह सॉफ्टवेयर होता है। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, गुजरात फोरेंसिक विश्वविद्यालय और रक्षाशक्ति विश्वविद्यालय जैसे तीन विश्वविद्यालयों की स्थापना की। जहां कानून व्यवस्था से जुड़े तीनों संकायों को इसमें करियर बनाने की सुविधा मिली है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com