ईद मिलाद उन नबी पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने देशवासियों को दी बधाई

देशभर में आज ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाई जा रही है | पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है | कोविंद ने ट्वीट किया, 'मैं सभी देशवासियों, खासकर हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई देता हूं।
ईद मिलाद उन नबी पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने देशवासियों को दी बधाई

देशभर में आज ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाई जा रही है | पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है | कोविंद ने ट्वीट किया, 'मैं सभी देशवासियों, खासकर हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई देता हूं। आइए हम सभी पैगंबर मुहम्मद के जीवन से प्रेरणा लें और समाज की समृद्धि के लिए और देश में शांति और खुशी बनाए रखने के लिए काम करें।

पैगम्बर के जन्मदिन को ईद उल नबी के रूप में मानते हैं

बता दें कि इस्लाम के लोग पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन को ईद-ए-मिलाद-उन नबी या ईद-मिलाद के रूप में मनाते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, यह त्योहार तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक इस्लाम का तीसरा महीना यानी मिलाद-उन-नबी शुरू हो गया है। मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर लोग उनकी याद में जुलूस भी निकालते हैं। इस दिन विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हालांकि इस साल कोरोना गाइडलाइंस का खास ख्याल रखा जा रहा है।

ऐसी मान्यता है कि

पैगंबर मुहम्मद का जन्म 571 ईस्वी की 12 तारीख को अरब के रेगिस्तानी शहर मक्का में हुआ था। पैगंबर के जन्म से पहले ही उनके पिता का निधन हो गया था। जब वे ६ वर्ष के थे तब उनकी माता का भी देहांत हो गया था। अपनी मां की मृत्यु के बाद, पैगंबर मुहम्मद अपने चाचा अबू तालिब और दादा अबू मुतालिब के साथ रहने लगे। उनके पिता का नाम अब्दुल्लाह और माता का नाम बीबी अमीना था। अल्लाह ने सबसे पहले पवित्र कुरान पैगंबर हजरत मोहम्मद को दिया था। इसके बाद ही पैगंबर ने कुरान के संदेश को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाया।

ट्वीट कर दी बधाई

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा कि मैं सभी देशवासियों, खासकर हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई देता हूं। आइए हम सभी पैगंबर मुहम्मद के जीवन से प्रेरणा लें और समाज की समृद्धि के लिए और देश में शांति और खुशी बनाए रखने के लिए काम करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com