UP विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी ने किया बड़ा एलान, महिलाओं को 40 फीसदी टिकट, नया नारा भी दिया, ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देगी. पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में प्रेस वार्ता कर यह घोषणा की। प्रियंका ने कहा कि यह फैसला सभी पीड़ित महिलाओं के साथ न्याय करेगा. यह फैसला उन सभी महिलाओं के लिए है, जो उत्तर प्रदेश में बदलाव चाहती हैं, राज्य को आगे बढ़ाना चाहती है। प्रियंका ने एक नया नारा भी दिया, 'लड़की हूं लड़ सकती हूं।'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देगी

कांग्रेस ने भले ही महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने का ऐलान किया हो, लेकिन इसमें भी नेताओं के परिवारों की महिलाओं का ही दबदबा रहने की संभावना है. प्रियंका गांधी ने खुद अपनी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान परिवारवाद का समर्थन किया था। जब उनसे सवाल किया गया कि कांग्रेस ने 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की घोषणा की है, लेकिन सभी प्रभावशाली नेता अपने परिवार की महिलाओं को ही टिकट दिलाने की पैरवी करेंगे. इस पर प्रियंका ने कहा कि इसमें कोई हर्ज नहीं है।

प्रियंका बोलीं- हमारे फैसले से पीड़ित महिलाओं को मिलेगा इंसाफ

प्रियंका ने कहा कि 2019 के चुनाव में जब मैं उत्तर प्रदेश आई तो विश्वविद्यालय की कुछ लड़कियां प्रयागराज में मुझसे मिलीं. उन्होंने बताया कि यहां लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग नियम हैं। उसके बाद हमने यह फैसला लिया है। ये फैसला उन्नाव की उस लड़की के लिए है जिसे जलाकर मार दिया गया था. ये फैसला हाथरस की उस लड़की का है, जिसे इंसाफ नहीं मिला.

प्रियंका ने कहा, 'लखीमपुर में मुझे एक लड़की मिली थी। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं। हमारा फैसला उसके लिए है। यह सोनभद्र की उस महिला के लिए है जिसने लोगों के लिए आवाज उठाई। यह फैसला यूपी की हर उस महिला के लिए है जो यूपी को आगे बढ़ाना चाहती है, अपना भविष्य बनाना चाहती है या बदलाव लाना चाहती है।

प्रियंका ने लखीमपुर को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा

प्रियंका ने कहा कि यूपी में आम आदमी की सुरक्षा कोई नहीं करता। आज सत्ता का नाम है कि आप लोगों को खुलकर कुचल सकते हैं। आज नफरत हावी है, महिलाएं इसे बदल सकती हैं।

प्रियंका सोमवार रात दिल्ली से लखनऊ पहुंची थीं। सूत्रों के मुताबिक आज प्रियंका गांधी यूपी विधानसभा चुनाव के टिकट बंटवारे में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का ऐलान कर सकती हैं. इसके अलावा लखीमपुर हिंसा पर मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी का मुद्दा भी एक बार फिर उठा सकती हैं।

यूपी में इन दिनों कोई सुरक्षित नहीं

प्रियंका गांधी ने सोमवार को शाहजहांपुर जिले में अदालत परिसर के अंदर एक वकील की हत्या को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा था- आजकल यूपी में कोई भी सुरक्षित नहीं है। चाहे महिलाएं हों, किसान हों या वकील हों।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com