दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ा, कई राज्यों को गर्मी से मिलेगी राहत

दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ा, कई राज्यों को गर्मी से मिलेगी राहत

दक्षिण-पश्चिम मानसून अधिक अनुकूल परिस्थितियों के कारण और कई अन्य राज्यों की ओर बढ़ा रहा है।

न्यूज – तेज गर्मी और लू से परेशान उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए अच्छी खबर है। आज कई राज्यों के कई इलाकों में हल्की से लेकर भारी बारिश की संभावना है।

इस बीच, दक्षिण-पश्चिम मानसून भी महाराष्ट्र, गोवा और ओडिशा जैसे राज्यों की तरफ बढ़ा है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम मानसून अधिक अनुकूल परिस्थितियों के कारण और कई अन्य राज्यों की ओर बढ़ा रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि इसके प्रभाव के चलते शुक्रवार को गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

क्षेत्रीय मौसम कार्यालयों ने 12 से 13 जून को दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है।दिल्ली-एनसीआर में बारिश और पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार शाम को 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है। अधिकारी ने बताया कि 15 जून तक राजधानी में लू नहीं चलने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में, कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना रहा, जबकि आगरा सबसे गर्म रहा जहां तापमान 41.6 डिग्री तक पहुंच गया। लखनऊ में मौसम कार्यालय ने आज राज्य के अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जतायी है।

राजस्थान के ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई और सभी प्रमुख स्थानों पर अधिकतम तापमान औसतन सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com